राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भावुक पीएम मोदी बोले जीवन देश को समर्पित

इलाहाबाद। संगम तट पर भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गये। कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके शरीर का कण-कण और पल-पल देश के लिए समर्पित है। भावुक पीएम ने कहा कि हम यहां अपनी ताकत दिखाने नहीं बल्कि संस्कार दिखाने आये हैं।

PM Modi gets emotional in the meet of national executive in allahabad

कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हम दुनिया को अपने संस्कारों की पूंजी दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। सरकार जो विकास का काम करती है वह किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पूरे संगठन की होती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित हैं और हमें अभी बहुत कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। गौरतलब है कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की का दूसरा और आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री मोदी आज इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के इस संबोधन से माना जा रहा है कि भाजपा यूपी में अपना चुनावी अभियान शुर करेगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी रविवार को ही इलाहाबद पहुंच गये। पीएम ने यहां पहुंचकर जजों से मुलाकात की और आज वह इलाहाबाद में बने चंद्रशेखर आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+