किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर के बॉडीगार्ड पर दर्ज हुआ रेप का केस, कुंभ मेले के दौरान भक्त को बनाया शिकार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सनसनीखेज खबर है। यहां के सिविल लाइंस थाने में किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के बॉडीगार्ड पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना कुंभ मेले के दौरान ही हुई थी। पीड़िता महामंडलेश्वर की भक्त है और उनके दर्शन के लिए कुंभ स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में गई थी, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर महामंडलेश्वर के रिक्की मलिक नाम के बॉडीगार्ड ने उसे अपना शिकार बनाया था। युवती ने शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में रिक्की के विरूद्ध रेप व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रसाद बोलकर खिलाया नशीला पदार्थ

प्रसाद बोलकर खिलाया नशीला पदार्थ

प्रयागराज के कुंभ मेले के दौरान सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाले किन्नर अखाड़े ने पहली बार अपना शिविर लगाया था। ग्लैमर से परिपूर्ण और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच ही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण समेत दूसरे संत रहते थे। हर दिन हजारों लोग किन्नर संतों के दर्शन के लिय पहुंचते थे और उन्हें बकायदा नियम व आदेश के अनुपालन में संतों से मिलाया जाता था। पुलिस के अनुसार, प्रयागराज की ही रहने वाली एक युवती कुंभ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण से मिलने के लिए उनके शिविर पहुंची थी, जहां उसकी मुलाकात उनके बाडीगार्ड रिक्की से हुई। युवती से महामंडलेश्वर से मिलाने के लिए कहा तो रिक्की महामंडलेश्वर से भेंट कराने के बहाने अंदर शिविर में ले गया और प्रसाद देते हुए बोला कि उसे खा लो उसके बाद आपकी मुलाकात होगी। प्रसाद खाते ही युवती का सिर दर्द होने लगा और वह अचेत होने लगी। युवती ने बताया कि रिक्की ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया था और अचेत अवस्था में वह उसे लेकर शिविर में एक कुटिया के अंदर ले गया, जहां उसके कपड़े हटाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने लगा। युवती का गंदा वीडियो बनाने के बाद रिक्की ने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया और फिर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

होटल में बुलाकर किया रेप

होटल में बुलाकर किया रेप

दर्ज मुकदमे के अनुसार, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के बाडीगार्ड रिक्की मलिक उर्फ मौसिम उर्फ रिक्की खान ने अश्लील वीडियो के सहारे युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 28 मार्च 2019 को उसने युवती को प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में होटल जेके पैलेस के अंदर युवती के साथ जबरन रेप किया और उसका भी वीडियो बना लिया। युवती बदनामी के डर से लगातार खामोश रही, लेकिन अब ब्लैकमेल करने के साथ रिक्की उसके अश्लील वीडियो भी व्हॉट्सऐप पर भेजने लगा। ऐसा ही एक वीडियो उसने युवती के दो रिश्तेदारों को भी भेज दिया। जिस पर परेशान युवती ने सिविल लाइंस थाने में रिक्की के विरूद्ध शिकायत की है।

केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस

केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस

सिविल लाइंस थाना के एसओ राकेश चौरसिया ने बताया कि घटना मार्च के महीने में हुई थी और बदनामी के डर से युवती चुप थी। अब उसने कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। उसकी तहरीर पर आरोपी रिक्की निवासी इंदौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 346, 506 और आईटी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई है। वह इस वक्त फरार है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+