प्रयागराज: पटाखा कारोबारी के घर हुआ विस्फोट, एक की मौत दो घायल
Recommended Video
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार को पटाखा कारोबारी के घर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतनी तेज था कि पड़ोस में दो घरों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही, मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पटाखा बनाने का पुश्तैनी कारोबार
जानकारी के अनुसार, ये घटना प्रयागराज के कोरांव इलाके में हुई है। कटरा मोहल्ले में इलियास नाम के एक पटाखा कारोबारी का घर है। उनके घर में पुश्तैनी तौर पर कई पीढ़ियों से पटाखा बनाने का काम चल रहा है। चूंकि दशहरा और दीपावली नजदीक आने वाली है, ऐसे में एक बार फिर से तेजी से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। रविवार दोपहर इलियास की पत्नी हिना (24) पटाखा बना रही थी और इसी दौरान पटाखे में विस्फोट हो गया और देखते ही देखते आग ने बारूद को आगोश में ले लिया। घर में डंप किए गए बारूद में आग पहुंची तो तेज आवाज के साथ भयंकर ब्लास्ट हुआ हो गया।
पूरी कस्बे में मचा हड़कंप
धमाका इतना तेज था कि दो घरों के परखच्चे उड़ गए। जबकि दुर्घटना में हिना की मौके पर मौत हो गई व घर में मौजूद तीन अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद धमाके की गूंज पूरे कस्बे में सुनाई पड़ी और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और बचाव का क्रम शुरू हुआ घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि हिना का पंचनामा कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ कोराव ने बताया कि पटाखा बनाने का लाइसेंस इलियास के नाम नहीं था। उसके पिता के नाम पटाखा बनाने का लाइसेंस जरूर था। लेकिन, उनकी मौत हो चुकी है और तब से लाइसेंस रिनुअल भी नहीं कराया गया था। अवैध तरीके से पटाखा बनाया जा रहा था और बारूद में विस्फोट होने से दुर्घटना हुई है।












Click it and Unblock the Notifications