'राम के असली पिता श्रृंगी ऋषि थे, दशरथ नहीं' संजय निषाद के बयान को कांग्रेस ने कहा- भाजपा के एजेंडे का प्रचार

प्रयागराज, 8 नवंबर। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार भगवान श्रीराम की काफी चर्चा है। इससे पहले हिंदुत्व और भगवान श्रीराम भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के केंद्र में रहे हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य पार्टियों के नेता लगातार राम की पूजा और उनके बारे में कुछ न कुछ कहते दिख रहे हैं। अब निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने ये कह दिया कि भगवान राम दशरथ के बेटे नहीं थे। उन्होंने कहा कि राम श्रृंगी ऋषि के बेटे थे। सिर्फ राम ही नहीं, उन्होंने लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को भी श्रृंगी ऋषि का पुत्र बताया। प्रयागराज में संजय निषाद ने कहा कि दशरथ पिता बनने में असमर्थ थे तो श्रृंगी ऋषि से उन्होंने संतान प्राप्ति के लिए यज्ञ करने को कहा था। कहा कि कामेष्टि यज्ञ में श्रृंगी ऋषि ने नियोग विधि से राम को जन्म दिया था। संजय निषाद ने यह भी दावा किया कि राम और निषादराज दोनों ही मखौड़ा घाट पर पैदा हुए थे और दोनों बाल सखा थे, साथ-साथ स्कूल पढ़ने जाते थे। संजय निषाद के बयान पर कांग्रेस और एआईएमआईएम ने निशाना साधा है।

'खीर खाने से महिला गर्भवती नहीं होती'

'खीर खाने से महिला गर्भवती नहीं होती'

संजय निषाद ने कहा कि विज्ञान की मानें तो खीर खाने से बच्चा पैदा नहीं होता। श्रृंगी ऋषि ने नियोग विधि से राजा दशरथ की रानियों को गर्भवती किया था। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न श्रृंगी ऋषि के वंशज हैं, दशरथ के नहीं। कहा कि बस्ती के मखौड़ा घाट पर हुए यज्ञ में 45 दिन तक राजा दशरथ की रानियां रुकी थीं जहां खीर खिलाने के बहाने नियोग विधि से वो गर्भवती हुई थी। कहा कि कहने को वंशावली में राम दशरथ के वंशज हैं लेकिन वास्तविक में वे श्रृंगी ऋषि के वंशज हुए।

'राम और निषाद राज साथ जाते थे स्कूल'

'राम और निषाद राज साथ जाते थे स्कूल'

संजय निषाद ने कहा कि भारत सरकार को रिसर्च सेंटर बनाकर इस पर शोध करना चाहिए। राम और निषाद राज एक साथ स्कूल पढ़ने जाते थे। कहा कि राम किले में पैदा हुए थे इसलिए पुरातत्व वालों को खुदाई कर दशरथ का किला समेत अन्य किलों के बारे में पता लगाना चाहिए। संजय निषाद ने कहा कि हम लोग भी श्रृंगी ऋषि के वंशज हैं। राम के वंशज क्षत्रिय हैं तो वे लोग थल क्षत्रिय हैं, हम लोग जल क्षत्रिय हैं। कहा कि इतिहासकारों ने सच नहीं लिखा कि निषाद राज का दर्जा बहुत ऊंचा था। राम को सब राजकुमार समझते थे लेकिन वे निषाद राज ही थे जिन्होंने उनको भगवान के रूप में पहचाना और जो भगवान को पहचानता है उसका दर्जा भगवान से भी ऊंचा हो जाता है।

बयान पर कांग्रेस ने कहा- भाजपा के एजेंडे का प्रचार

बयान पर कांग्रेस ने कहा- भाजपा के एजेंडे का प्रचार

संजय निषाद के बयान पर कांग्रेस नेता अंशु अवस्थी ने कहा कि निषाद पार्टी भाजपा के एजेंडे का प्रचार कर उसको आगे बढ़ाने में लगी है। उस वक्त निषाद पार्टी कहां थी जब भाजपा ने प्रयागराज में निषादों के नावों को ध्वस्त किया था। कहा कि निषाद पार्टी अपने समुदाय के लोगों और यूपी की जनता को प्रदेश के असली मुद्दों से भटका रही है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोलते हुए कहा कि डीएनए एक्सपर्ट आरएसएस चीफ मोहन भागवत को संजय निषाद के बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। भाजपा और आरएसएस के बड़े नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए।

निषादों को आरक्षण देने की मांग

निषादों को आरक्षण देने की मांग

नौ नवंबर से संजय निषाद ने निषादों को आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन करने का ऐलान किया है। कहा कि भाजपा ने उनको एमएलसी बनाते वक्त वादा किया था कि एक महीने में निषादों को आरक्षण देने का काम किया जाएगा लेकिन दो महीने बीतने के बावजूद इस दिशा में कुछ नहीं किया गया इसलिए 9 नवंबर से आंदोलन करेंगे। 21 नवंबर को लखनऊ में निषाद पार्टी लखनऊ में रैली आयोजित कर रही है जिसमें गृह मंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। कहा कि अगर भाजपा निषादों को आरक्षण देगी तो ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+