महंत नरेंद्र गिरि डेथ केस: जांच के लिए CBI ने गठित की टीम, गेस्ट रूम से शुरू होगी पड़ताल
महंत नरेंद्र गिरि डेथ केस: जांच के लिए CBI ने गठित की टीम, गेस्ट रूम से शुरू होगी पड़ताल
प्रयागराज, 24 सितंबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में 20 सितंबर को मौत हो गई थी। उनका शव बाघंबरी मठ स्थित उनके कमरे में पंखे पर लटका मिला था। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने गुरुवार 23 सितंबर को पूरी रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हैंडओवर कर दी है। अब महंत नरेंद्र गिरि की मौत कैसे हुई, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई ने अब कमर कस ली है।
Recommended Video

सीबीआई ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले केस दर्ज कर जांच करने के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है, जो प्रयागराज के लिए रवाना भी हो चुकी है। दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सीबीआई जांच में अब कई मामले पर्दा उठ सकता हैं। एसआईटी और पुलिस ने जो चीजें नजरअंदाज हो गई हैं, उस पर अब सीबीआई की नजर है। ऐसा कहा जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में सुसाइड नोट में जिन लोगों का जिक्र हुआ है, उनके साथ पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ होगी।
तो वहीं, घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस अतिथि कक्ष को भी सील कर दिया है, जिसमें महंत नरेंद्र गिरि का शव मिला था। इसी कक्ष की सीबीआई छानबीन करेगी। इस मामले में पुलिस ने कोई बयान जारी नहीं किया है और न ही कार्रवाई की। लेकिन सीबीआई सीसीटीवी को लेकर पड़ताल करेगी। मठ के अंदर की गतिविधियां भी सीबीआई जांच का हिस्सा होंगी।
सुसाइड के बाद का वीडियो आया सामने
हाल ही में महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड करने के बाद का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नरेंद्र गिरि को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर फर्श पर लेटाया गया है। आईजी रेंज प्रयागराज केपी सिंह मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। लड़कों ने बताया कि महंत को फंदे पर लटका देखकर वे घबरा गए और उन्होंने आनन-फानन में रस्सी का फंदा काटकर नीचे उतारा कि हो सकता है कि उनकी सांसें चल रही हों, लेकिन वह नहीं बचे। हालांकि, इस वीडियो से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बहरहाल, मामले की जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications