Maha Kumbh 2025: वाहन पास बेकार! गाड़ी छोड़िए, पैदल चलिए, जानिए नो व्हीकल जोन में कैसे करें संगम तक सफर
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में देशभर से लाखों श्रद्धालु संगम नगरी प्रयागराज पहुंच रहे हैं। मेला पुलिस ने 25 जनवरी से 3 फरवरी तक मेला क्षेत्र में वाहनों की नो एंट्री लागू कर दी है। इस दौरान किसी भी प्रकार का वाहन पास भी मान्य नहीं होगा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए विशेष रूट डायवर्जन तैयार किए हैं। इससे न केवल यातायात सुचारू रहेगा, बल्कि श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में पहुंचने में भी आसानी होगी।

महाकुंभ में मीडिया कर्मियों को भी नई व्यवस्था का पालन करना होगा। अपने वाहनों को नजदीकी पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के बाद उन्हें मीडिया सेंटर तक पहुंचने के लिए निर्देशित मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा। मीडिया सेंटर और अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर तक पहुंचने के लिए जीपीएस लोकेशन की मदद ली जा सकती है।
10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन स्नान के लिए दस करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम नगरी पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद 3 फरवरी को वसंत पंचमी का स्नान होगा, इस दिन भी भारी भीड़ आएगी। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नया प्लान जारी किया है।
प्रशासन और पुलिस विभाग सार्वजनिक परिवहन, ई-रिक्शा और पैदल मार्गों को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। नो व्हीकल जोन होने के कारण संगम तक पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
प्रयागराज नगर क्षेत्र में आगामी मौनी अमावस्या के मद्देनजर पार्किंग व्यवस्था
- काली-2 पार्किंग: पुराने जीटी रोड से, अलोपी देवी मंदिर के बगल से गुजरते हुए, बाघंबरी रोड से होते हुए, अलोपी देवी मंदिर के पास अस्थायी पुलिस थाना क्षेत्र में।
- नागवासुकी पार्किंग (बक्शी बांध): बलसन चौराहे से हासिमपुर पुल होते हुए नागवासुकी रैंप के नीचे पार्किंग में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
- बघाड़ा पार्किंग: बलसन चौराहे से, हासिमपुर पुल होते हुए, बक्शी बांध से उतरते हुए, पानी की टंकी के पास।
- गंगेश्वर महादेव पार्किंग: तेलियरगंज, शिवकुटी और गोविंदपुर से एप्रट्रॉन होते हुए चौराहा से गंगेश्वर मंदिर के पास तक।
- कर्नलगंज इंटर कॉलेज और मुस्लिम हॉस्टल ग्राउंड पार्किंग: अशोक नगर और कटरा क्षेत्र से आने वालों के लिए।
- प्लॉट नंबर 17 पार्किंग: वाया जीटी रोड, जवाहर चौराहा, हर्षवर्द्धन चौराहा, बांगर चौराहा।
- ईसीसी डिग्री कॉलेज और जमुना क्रिश्चियन स्कूल पार्किंग: पुराने शहर से यमुना बैंक रोड के रास्ते आने वाले भक्तों के लिए।
- आईईआरटी ग्राउंड पार्किंग: मम्फोर्डगंज से मजार चौराहे के माध्यम से आईईआरटी ओवर ब्रिज पार करके।
- सीएमपी डिग्री कॉलेज और केपी ग्राउंड पार्किंग: एमजी रोड से आने वाले भक्तों के लिए।












Click it and Unblock the Notifications