Maha Kumbh 2025: फेक वीडियो वायरल कर फैलाया गया झूठ, यूपी पुलिस ने कसा शिकंजा!

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ 2025 से जुड़ी भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। महाकुंभ नगर कोतवाली में 7 'एक्स' अकाउंट्स और एक इंस्टाग्राम अकाउंट के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इन पर आरोप है कि इन्होंने नेपाल के एक वीडियो को महाकुंभ से जोड़कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। इस मामले की पुष्टि महाकुंभ नगर के एसएसपी राजेश द्विवेदी ने की है।

Maha Kumbh 2025 Lies spread fake video

उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है।

'मृत्यु महोत्सव' बताकर फैलाया झूठ

एक्स पर पोस्ट किए गए एक भ्रामक कंटेंट में महाकुंभ 2025 को 'मृत्यु महोत्सव' करार दिया गया। इस पोस्ट में यह झूठा दावा किया गया कि भगदड़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी और उनके परिजनों को शवों को पोस्टमार्टम से ले जाने के लिए मजबूर किया गया।

इस पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया गया था, जिसमें यह दिखाया गया कि शवों को कंधे पर लेकर लोग ले जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सत्यापन करने पर पाया गया कि यह वीडियो महाकुंभ का नहीं बल्कि नेपाल का था और इसका महाकुंभ से कोई संबंध नहीं था।

केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के वीडियो और पोस्ट के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। साथ ही, आम जनता के मन में सरकार के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया गया। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित अकाउंट के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। साइबर सेल भी इस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि इस प्रकार की फेक न्यूज फैलाने वाले किसी भी नेटवर्क पर कारईवाई की जा सके।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध खबर की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें। महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों को बदनाम करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+