Maha Kumbh 2025: संगम तट पर भीड़ के बीच पति-पत्नी ने किया ऐसा काम, पति का अंदाज देख लड़कियां हुईं इम्प्रेस
Maha Kumbh 2025 Husband Wife Viral Video: महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। काफी संख्या में लोग संगम तट पर डूबकी लगा रहे हैं। बसंत पंचमी स्नान पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर स्नान करने पहुंचे हैं।
इस बीच महाकुंभ से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी की मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है। महाकुंभ में स्नान के बाद पत्नी मेकअप कर रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि संगम स्नान के बाद पत्नी अपना मेकअप कर रही है, जबकि पति उसकी मदद कर रहा है। पति ने एक हाथ में आईना पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ में पत्नी का मेकअप पाउच रखा है।
इस वीडियो ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया और लोग पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर काफी खुश हो रहे हैं। इसे देखकर अधिकतर लड़कियों का कहना है कि ऐसा जीवनसाथी बहुत ही मुश्किल से मिलता है।
7 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सौंदर्या शुक्ला के अकाउंट से तीन दिन पहले पोस्ट किया गया था। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में पति-पत्नी एक दूसरे का साथ देते हुए नजर आते हैं, और इनका प्यार व समर्पण दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। भीड़ के बीच खड़ा पति अपनी पत्नी की मदद करने में पूरी तरह से तल्लीन है।
वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई लोगों ने इस जोड़ी की तारीफ करते हुए पति को 'हसबैंड ऑफ द ईयर' का खिताब दे दिया है। एक यूजर ने लिखा, "सच्चा प्यार यही होता है, जब हर छोटी-छोटी चीज़ों में एक-दूसरे का साथ होता है।"
कुछ अन्य यूजर्स ने भी अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। एक ने लिखा है, "दूसरो की खुशियों में ही खुश हो जाती हूं।" एक लड़की ने लिखा कि जो पूछते हैं ना...चाइए क्या औरत को...यहीं चाहिए बस...। इसी तरह कई अन्य ने भी कमेंट किया है।
मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आईं
वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए। एक ने लिखा, "पति की ड्यूटी पूरा करता इंसान!, इसी तरह एक अन्य ने लिखा, "ये आदमी पुरुष समाज पर एक और सामाजिक दायित्व बढ़ाने वाला है..तैयार रहें भाई लोग"












Click it and Unblock the Notifications