Maha Kumbh 2025: सवाल पूछने पर हठयोगी को क्यों आया गुस्सा? चिमटा लेकर कर दी YouTuber की पिटाई, वीडियो वायरल
Maha kumbh 2025 Sadhu viral video: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं और साधु-संतों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार भोर से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे। सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई।
महाकुंभ में केवल स्नान ही नहीं, बल्कि साधु-संतों की उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दूर-दूर से आए संतों और उनके अनोखे जीवनशैली को लेकर लोगों के साथ-साथ मीडिया का ध्यान भी खिंच रहा है। इसी बीच एक हठयोगी और यू-ट्यूबर का वीडियो वायरल हुआ है।

सवाल-जवाब में भड़के हठयोगी, चिमटा लेकर कर दी पिटाई
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक यू-ट्यूबर बाबा का इंटरव्यू ले रहा था। इंटरव्यू की शुरुआत साधारण तरीके से हुई। यू-ट्यूबर ने बाबा से पूछा, "महाराज जी, आप कब से संन्यासी बने हैं?" बाबा ने सहजता से उत्तर दिया, "बचपन से ही।"
लेकिन जब यू-ट्यूबर ने दूसरा सवाल किया कि "महाराज जी, कौन सा भजन गाते हैं भगवान का?" इस सवाल पर बाबा भड़क गए। वीडियो में बाबा को गुस्से में चिमटा उठाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने यू-ट्यूबर पर चिमटा चलाना शुरू कर दिया और कहा, "फालतू बात करेगा तो चिमटा से सबक सिखायेंगे।"
वीडियो ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान
इस घटना को सोशल साइट एक्स पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। वीडियो में बाबा को यूट्यूबर को चार बार चिमटे से मारते हुए दिखाया गया है। इसके बाद यूट्यूबर डरकर भाग गया। बाबा ने गुस्से में कहा, "अगर संतों से गलत सवाल पूछोगे तो चिमटा तुम्हें जवाब देगा।"
देखें Video-
9 साल से क्यों उठाए हैं हाथ?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो महंत महाकाल गिरी महाराज का है। उन्होंने वन इंडिया हिंदी की टीम से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 10-12 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। साधु-संतों की संगत में आकर भगवान की भक्ति और तपस्या में लीन हो गए। गुरु की कृपा का ही नतीजा है कि पिछले 9 सालों से उन्होंने अपना एक हाथ कभी नीचे नहीं किया।
उन्होंने कहा कि वे लोगों के कल्याण के लिए यह कठिन तपस्या कर रहे हैं। उनकी तपस्या सनातम धर्म के लिए है, जो उनके पिंडदान से ही पूरी होगी। कुंभ मेले में हर बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले महंत महाकाल गिरी महाराज कहते हैं कि जब से उन्होंने हाथ ऊपर उठाया है, तब से उन्होंने कभी अपने नाखून नहीं काटे हैं। उनकी उंगलियों में रक्त प्रवाह कम होने के कारण वे सुन्न हो गई हैं। वे काली पड़ने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications