आशिक से परेशान पत्नी ने पति के साथ मर्डर का बनाया प्लान, घर पर बुलाकर जंगल में फेंक दी लाश

Prayagraj news, प्रयागराज। प्रयागराज जिले के यमुनापार इलाके में जंगल में मिली लाश की शिनाख्त के बाद उसकी हत्या का राज भी पुलिस ने खोल दिया है। युवक को उसकी प्रेमिका ने अपने पति संग मिलकर कत्ल किया और फिर लाश को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने युवक की प्रेमिका व उसके पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया और दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पति को पता चल गई करतूत

पति को पता चल गई करतूत

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने आरोपियों को पेश करते हुए पुलिस कप्तान अतुल शर्मा ने बताया कि माडो कोरांव का रहने वाला मृतक फिरोज का प्रेम संबंध हत्यारोपित युवती भाग्यवती के साथ था। फिरोज आये दिन भाग्यवती के घर राजापुर कोरांव पहुंच जाता था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता। लोकलाज के बीच भाग्यवती इस नाजायज रिश्ते से परेशान हो गई थी और फिरोज से पीछा छुड़ाने के लिये प्लान बनाने लगी। लेकिन भाग्यवती जब भी फिरोज को आने से रोकती, फिरोज भड़क जाता था। इधर इन दोनों के संबंधों की जानकारी जब भाग्यवती के पति इंद्रजीत को हुई तो उसने फिरोज व पत्नी दोनों को मारने का प्लान बनाया । लेकिन भाग्यवती ने खुद ही जब फिरोज को रास्ते से हटाने का प्लान इंद्रजीत को बताया तो दोनों ने कत्ल का पूरा प्लान तैयार किया।

14 अप्रैल से था लापता

14 अप्रैल से था लापता

पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल को लेबर का काम करने के लिऐ घर से निकला फिरोज देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब अचानक से फिरोज गायब हो गया तो परिजनों ने फिरोज की तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परेशान परिजनों ने कोरांव थाने मे तहरीर दी तो फिरोज के अपहरण का मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं, घटना के दो दिन बाद जंगल में एक लाश मिली, पुलिस ने जब शिनाख्त शुरू की तो शव की पहचान फिरोज के रूप में हो गयी और फिर पुलिस ने जांच कर मामले में हत्या का खुलासा किया।

ऐसे किया कत्ल

ऐसे किया कत्ल

इंद्रजीत राज मिस्त्री का काम करता था। जबकि उसके साथ फिरोज लेबर का कार्य करता था। 14 अप्रैल को माडी गांव में दोनों काम करने के लिये गये थे, लेकिन लेबर कम होने के कारण काम नहीं हुआ तो प्लान के मुताबिक इंद्रजीत फिरोज को अपने साथ घर लेकर चला आया। इधर इस बात से फिरोज अंजान था कि इंद्रजीत को सब पता चल चुका है और वह इंद्रजीत के घर पहुंच गया। घर पर पति-पत्नी ने मिलकर फिरोज की हत्या की और फिर उसका शव बबुरहिया के जंगल में फेंक दिया। सुबह लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त के बाद पूछताछ शुरू हुई तो पुलिस को फिरोज और भाग्यवती के संबंधों की जानकारी हुई। पुलिस ने पूछताछ के लिए इंद्रजीत को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की तो इंद्रजीत ने हत्या की पूरी बात कबूल ली। पुलिस हत्यारोपित पति-पत्नी को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+