Caught On Camera : प्रयागराज में बदमाशों ने गन प्वॉइंट पर फिल्मी स्टाइल में की लूट, देखिए वीडियो
प्रयागराज, 18 अगस्त: उत्तर प्रदेश में अपराधियों में कानून का डर खत्म होता नजर आ रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दो दुकानों में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक दुकान से पांच हजार और दूसरी दुकान से 6 लाख रुपए लूट की है। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश आसार फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीमें लगा दी हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र में दो दुकानों में लूट की वारदात हुई है। मामले में दोनों दुकानदारों के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

अपाचे बाइक से आए थे तीन बदमाश
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मनमोहन पार्क चौराहे कटरा पर लक्ष्मी ट्रेडिंग और आरपी गुप्ता की दुकानों पर बुधवार की शाम को लूट की वारदात हुई। दोनों ही आयरन की थोक की दुकानें हैं। बताा जा रहा है कि लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी का कैश जा चुका था, इसलिए वहां पर सिर्फ 5 हजार रुपए की लूट हो पाई, जबकि बदमाशों ने आरपी गुप्ता की दुकान से 6 लाख लूट लिए। बदमाश चेहरे पर नकाब पहने थे और अपाचे बाइक से आए थे।
पुलिस ने कहा - जल्द होगी बदमाशों की गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से पूछताछ की। इस दौरान सीओ चतुर्थ अजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र में दो दुकानों में लूट की वारदात हुई है। मामले में दोनों दुकानदारों के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications