आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2017 का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर देखें
Prayagraj news, प्रयागराज। भारत तिब्बत सीमा पुलिस की हेड कांस्टेबल भर्ती 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यथी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह भर्ती लंबे समय से रूकी हुई थी और इसके कारण हेड कांस्टेबल की नयी भर्ती भी नहीं शुरू हो पा रही थी। हालांकि, शुक्रवार को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

62 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी
गौरतलब है कि यह भर्ती 14 अक्टूबर 2017 को शुरू हुई थी और इसके लिए 13 नवंबर तक आनलाइन फॉर्म भरे गये थे। यह भर्ती कुल 62 पदों के लिये शुरू हुई थी, जिसमें बारहवीं पास 18 से 25 साल के युवाओं को मौका दिया गया था। इस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट भी हुआ था। जिसमें सफल उम्मीदवारों से अब मेरिट लिस्ट तैयार की गयी है और सभी 62 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

कैसे देखें रिजल्ट
भारत तिब्बत सीमा पुलिस की हेड कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए आप सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.recruitment.itbpolice.nic.in/applicant-profile-details/applicant-login पर जायें। यहां आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आप रिक्यूटमेंट कॉलम पर क्लिक करें और हेड कांस्टेबल भर्ती 2017 के रिजल्ट कर क्लिक कर पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपलोड किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आदि दर्ज हैं। इस लिंक से आप सीधे लागिन कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications