'कागज में नोट', दरोगा ने बड़ी चालाकी से ली रिश्वत, फिर भी हुआ सस्पेंड, Video देखकर भी नहीं समझ पाएंगे आप
Police took bribe in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद का पुलिस चौकी में रिश्वत लेते एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दरोगा काफी चालाकी से रिश्वत लेता है। [नोट- Video खबर के अंत में है।]
हालांकि इस दौरान वीडियो बनाने वाले ने रिश्वत लेते समय उसे रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर द्वारा दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा पूरे मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

वायरल वीडियो सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज का है। जिसमें दरोगा यह कह रहा है कि 'मैं क्या करूं, हमारे ऊपर भी अधिकारी हैं। ऊपर के अधिकारियों के पास पार्टी लाख पचास हजार रुपए लेकर पहुंच जाती है, तो वो लोग दबाव बनाते हैं।'
कागज में पकड़ा नोटों की गड्डी
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिखाई दे रहा है कि दरोगा के सामने कुछ लोग बैठे हैं। उनसे रुपए के लेनदेन की बात की जा रही है। बातचीत के दौरान एक शख्स उठना है और दरोगा को रुपए थमाता है।
रुपए लेने से पहले ही दरोगा ने रुपए को छुपाने के लिए एक कागज को उठा लिया था। उसके बाद जब सामने वाला शख्स रुपया देता है तो दरोगा इस कागज में रुपया लपेट देता है। रुपया कागज में लपेटने के बाद दरोगा उसे मेज पर रख देता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सिविल लाइंस पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अभय चंद को कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है की भूमि से जुड़े एक मामले में मुकदमा दर्ज हो गया था और इस मुकदमे को हल्का करने के लिए दरोगा द्वारा रिश्वत ली गई।
देखें वीडियो-
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रयागराज जनपद के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। निलंबित किए जाने के बाद भी दरोगा के खिलाफ और कार्रवाई की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications