यूपी: आस्ट्रेलियाई युवती से होटल मालिक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, FIR दर्ज

Allahabad News, इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आस्ट्रेलियन युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि नए साल के जश्न पर वह अपने दोस्तों के साथ स्ट्रेची रोड स्थित एक होटल में पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान होटल मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसे गलत तरीके से छूने लगा तो दोस्तों ने ऐतराज जताया। विरोध करने पर युवती और उसके दोस्तों को पीटा भी गया। आरोप है कि छिनैती भी की गई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indian-origin Australian woman physical attack in New Years celebrations

आस्ट्रेलिया में रहती है युवती
पुलिस ने बताया कि युवती मूल रूप से इलाहाबाद की ही रहने वाली है और उसकी शादी कुछ साल पहले आस्ट्रेलिया के फारेस्ट हिल मेलबोर्न में हुई है। इन दिनों परिजनों से मिलने के लिए वह इंडिया वापस आई हुई थी। साल 2018 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर की रात दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए होटल में गई हुई थी।

तहरीर में बताया होटल मालिक ने की छेड़छाड़
दर्ज मुकदमे के अनुसार युवती अपने दोस्त वैभव शंकर शुक्ला, अश्रय वासुदेव और शुभम के साथ स्ट्रेची रोड स्थित चिली लाउंज में डांस कर रही थी। तभी होटल का मालिक सौरभ श्रीवास्तव वहां पहुंचा छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवती और उसके दोस्तों के साथ मार पिटाई भी की गई। आरोप है कि छिनैती भी की गई। मामले में युवती ने पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन होटल मालिक के दबाव के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया। युवती ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया तो मामले में एफआईआर दर्ज हो सकी।

क्या बोले जांच अधिकारी
मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को निकलवाया गया है और घटनाक्रम को देखा जा रहा है। मारपीट में होटल का वेटर भी घायल हुआ है। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+