नशीली गोलियां खिला डॉक्टर पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, फिर देता था बिजली के झटके

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने पति की यातना से आजिज पत्नी ने कानून की मदद ली है और पति के विरुद्ध अप्राकृतिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। मामला शहर के धूमनगंज इलाके का है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की शादी इसी साल मार्च में हुई थी और शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसे शारीरिक व मानसिक यातनाएं दे रहा था। महिला अधिवक्ता भी है, हालांकि वह प्रैक्टिस नहीं कर रही थी। पति ने उसके घर से बाहर निकलने व कोर्ट जाने पर भी रोक लगा दी थी। आरोपी पति पेशे से डॉक्टर है। जांच में पता चला है कि शादी के बाद पति महिला के घर में ही रह रहा था।

मैरिज ब्यूरो से हुई शादी, नाखुश थे परिजन

मैरिज ब्यूरो से हुई शादी, नाखुश थे परिजन

पुलिस के अनुसार, शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने इसी साल मार्च के महीने में डॉक्टर ओम प्रकाश से शादी की थी। हालांकि, यह मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुई थी और महिला के परिजन इससे नाखुश थे। शादी के बाद डॉक्टर ओम प्रकाश यानी महिला का पति अपनी पत्नी को घर ना ले जाकर, उसके साथ होटल में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। कुछ दिनों तक कई होटल बदलने के बाद पति ने साफ लफ्जों में कह दिया कि वह उसके घर पर ही रहेगा। जिसके बाद महिला नेहरू पार्क वाले अपने घर में पति के साथ आ गई। घर में आने के 1 हफ्ते बाद ही ओम प्रकाश का बर्ताव पूरी तरह बदल गया और उसने धीरे धीरे महिला को शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू किया।

नशीली गोलियां देकर किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

नशीली गोलियां देकर किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया है कि उसका पति डॉक्टर ओम प्रकाश लगातार उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। वह बार-बार इसका विरोध करती और शारीरिक कष्ट व अन्य समस्याओं की दलील देती, लेकिन पति पहले तो मारपीट कर अपने मंसूबों को अंजाम देने का प्रयास करता रहा और जब महिला नहीं मानी तो उसके खाने में नशीली गोलियां मिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो उसने क्रूरता शुरू कर दी और मारपीट के साथ बिजली का करंट भी उसे छुआ दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति न सिर्फ उसे मारने पीटने लगा था, बल्कि अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के बाद बिजली के झटके देता और हर बात मानने के लिए धमकी देने लगा।

अपने ही घर में कैद हो गई थी महिला

अपने ही घर में कैद हो गई थी महिला

इस बीच पति ने उसके मोबाइल भी छीन लिए और उसके जेवर गहने भी अपने कब्जे में लेकर घर से हटा दिए। पति ने महिला को उसके घर में ही कैद कर दिया था। बीते 18 जुलाई को किसी तरह जब महिला के हाथ मोबाइल लगा तो उसने आपबीती अपनी एक सहेली को बताई और मदद मांगी। सहेली ने महिला के घरवालों से संपर्क किया और पुलिस की मदद से घर में कैद महिला को आजाद कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मकान व संपत्ति हड़पने के लिए ही डॉक्टर ओम प्रकाश ने यह शादी की थी। फिलहाल, पुलिस ने शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, मारपीट, अप्राकृतिक दुष्कर्म, चोरी समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+