प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचा गंगा का पानी, संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया स्वागत

प्रयागराज, 05 अगस्त: बारिश की वजह से संगम नगरी में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को संगम के पास लेटे हुए हनुमान मंदिर में भी गंगा का जल प्रवेश कर गया। मां गंगा के हनुमान मंदिर में प्रवेश करते ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घंटे बजाकर संतों ने स्वागत किया। बता दें, मान्यता है कि जिस साल मां गंगा हनुमान जी को संगम स्नान कराती हैं, उस साल देश में खुशहाली और संपन्नता आती है। हनुमान मंदिर में जैसे ही गंगा का जल पहुंचा, भक्‍त जयकारे लगाने लगे।

ganga water entered hanuman temple near sangam in prayagraj

Recommended Video

    Prayagraj में Flood जैसे हालात, लेटे हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचा पानी, प्रशासन अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

    प्रयागराज में गंगा का जलस्‍तर करीब 5 सेमी बढ़ा

    प्रयागराज में गंगा का जलस्‍तर करीब 5 सेमी बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह धौलपुर बैराज से चंबल नदी में 17.81 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद प्रयागराज में अलर्ट कर दिया गया है। पानी अगले तीन दिनों में यहां आएगा तो मुश्किल बढ़ सकती है। जिला प्रशासन बचाव की तैयारी में जुटा है। वहीं, नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) को भी बुला लिया गया है।

    निचले इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    प्रयागराज में लगातार बढ़ रहे जल स्तर से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कछारी इलाकों के साथ गंगा के तटीय इलाकों में रहने वालों की मुश्किलें पैदा कर दी हैं। हालांकि, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी दूर हैं, लेकिन जिस तरीके से लगातार जल में बढ़ोतरी हो रही है उससे माना जा रहा है की अगले तीन से चार दिनों में दोनों नदियां खतरे के निशान को पार कर जाएंगी। प्रशासन ने शहर और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कह दिया है। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए कर्मचारियों और एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+