प्रयागराज कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को फ्री में सफर कराएंगी शटल बसें, पढ़िए क्या है यह सेवा
Prayagraj news, प्रयागराज। कुंभ नगरी प्रयागराज में सोमवार से श्रद्धालुओं को शटल बस सेवा के द्वारा मुफ्त में सफर का लाभ मिल सकेगा। हालांकि मुफ्त में सफर केवल मुख्य स्नान पर्वों की तिथियों के साथ एक दिन पहले व एक दिन बाद तक ही होगा। बाकी अन्य दिनों पर इन बसों से सफर पर निर्धारित किराया चुकाना होगा। परिवहन निगम द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार 18 दिनों तक श्रद्धालुओं को निशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी, जो मकर संक्रांति के पर्व के तहत सोमवार से शुरू हो गई है।

आज से शुरू हुई फ्री बस सेवा
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम डॉ हरीश चंद्र यादव ने बताया कि प्रयागराज पहुंचने वाली रोडवेज बसों का ठहराव कुंभ के लिये बनाये गये छह सेटलाइट बस अड्डों पर होगा। इन बस अड्डों से शटल बसों की नि:शुल्क सेवा श्रद्धालुओं को मिलेगी। जो उन्हें मेला क्षेत्र तक पहुंचाएगी व वापस भी ले आएंगी। कुंभ मेले के दौरान 6 स्नान तिथि हैं। हर स्नान पर तीन दिनों तक शटल बसें मेला क्षेत्र तक नि:शुल्क श्रद्धालुओं को आवागमन कराएंगी।

48 दिन तक सुविधा
कुंभ मेला के तहत प्रयागराज में 500 से अधिक सटल बसें चलाई जा रही है, जिनमें से आधे से अधिक बसें 1 जनवरी से ही संचालित की जाने लगी है। जबकि आज से सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अगले 48 दिनों तक यह शटल बस सेवा श्रद्धालुओं को कुंभ मेला क्षेत्र में अपनी सुविधाएं प्रदान करेंगी। गौरतलब है कि कुंभ का पहला शाही स्नान 15 जनवरी दिन मंगलवार मकर संक्रांति से शुरू हो रहा है। ऐसे में शटल बसें 14, 15 व 16 जनवरी को श्रद्धालुओं को फ्री सफर की सुविधा मिलेगी। बाकी दिनों में श्रद्धालुओं से शटल बसें पांच, दस व पंद्रह रुपए किराया लेगी।

इन तारीखों पर मिलेगी फ्री सेवा
कुंभ मेला के दौरान स्नान पर्वों पर निश्शुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध होगी । जिसमें -
1 - 15 जनवरी, मकर संक्रांति के तहत 14, 15, और 16 जनवरी को निशुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध होगी।
2 - 21 जनवरी, पौष पूर्णिमा के तहत 14, 15, और 16 जनवरी को निशुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध होगी।
3 - 4 फरवरी, मौनी अमावस्या के तहत 3, 4 व 5, फरवरी को निशुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध होगी।
4 - 10 फरवरी, बसंत पंचमी के तहत 09, 10 व 11 फरवरी को निशुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध होगी।
5 - 19 फरवरी, माघी पूर्णिमा के तहत 18, 19 और 20 फरवरी को निशुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध होगी।
6 - 4 मार्च- महाशिवरात्रि के तहत 03, 04 व 05 मार्च को निशुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज कुंभ जाने के लिए अयोध्या से 3 मार्च तक 39 स्पेशल ट्रेनें
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications