Keshari Nath Tripathi Passed Away: पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, प्रयागराज में ली अंतिम सांस

Keshari Nath Tripathi Passed Away: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Keshari Nath Tripathi Passed Away

Keshari Nath Tripathi Passed Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) का रविवार (08 जनवरी) सुबह निधन हो गया। 89 वर्ष की आयु में केशरी नाथ त्रिपाठी ने प्रयागराज स्थित अपने आवास पर सुबह करीब 5 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह कांफी लंबे वक्त से बीमार चल रह थे। ऐसा बताया जा रहा है कि परिजन आज उन्होंने लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत खराब होने के बाद 30 दिसंबर 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 4 जनवरी को उनकी तबीयत में सुधार हुआ तो वह डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। घर पर डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था। शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। आज शाम 4 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि केशरी नाथ त्रिपाठी अपने पीछे पुत्र नीरज त्रिपाठी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

केशरी नाथ त्रिपाठी प्रोफाइल
पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को हुआ था। केशरी नाथ त्रिपाठी अपने पिता की सात संतानों में चार बेटियों और तीन बेटों में सबसे छोटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केशरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहने के अलावा बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का भी प्रभार था। इसके अलावा वे बीजेपी के सदस्य थे और उन्होंने बीजेपी में कई पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई थी।

Recommended Video

    Keshari Nath Tripathi Passed Away: पूर्व स्पीकर Keshari Nath Tripathi का निधन | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया दुख
    पीएम नरेंद्र मोदी ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर दुख व्यक्त किया। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी को उनकी सेवा और बुद्ध के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वे संबैधानिक मामलों के अच्छ जानकार थे। उन्होंने यूपी में बीजेपी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाए। शांति।'

    वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+