गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का प्रयागराज में निधन

प्रयागराज। गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रयागराज में आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अंशुमान सिंह के निधन पर शोक जताया है। पूर्व राज्यपाल के निधन पर राजस्‍थान में आज एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। सरकारी कार्यालयों में सोमवार को 1 दिन का राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Former Gujarat and Rajasthan Governor Anshuman Singh passes away in Prayagraj

अंशुमान सिंह का जन्‍म 1935 में प्रयागराज में हुआ था। उन्‍होंने आर्ट और लॉ के विषय में अपनी पढ़ाई की थी। साल 1957 में इलाहाबाद जिला अदालत में एक वकील बन गए थे। अंशुमान को 1984 में इलाहाबाद हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। 16 जनवरी 1999 से 14 मई 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। अंशुमान सिंह राजस्थान के 19वें राज्यपाल रहे थे। उन्‍हें कार्यवाहक राज्यपाल नवरंगलाल टिबरेवाल के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था। अंशुमान सिंह राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे थे। पिछले साल कोरोना की वजह से अमेरिका से आए बेटे को उन्होंने एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया था।

कुछ समय से बीमार चल रहे थे अंशुमान स‍िंह

जानकारी के मुत‍ाबिक, पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार की सुबह उन्‍होंने एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार क‍िया जाएगा। पूर्व राज्यपाल के निधन पर राजस्‍थान में आज एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। सरकारी कार्यालयों में सोमवार को 1 दिन का राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद इसके आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। सभी जिला कलक्टर्स को आदेश भेज दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+