कुंभ: विदेशी श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ संगम, देखें शानदार तस्वीरें
Prayagraj news, प्रयागराज। कुंभ दर्शन की मनोकामना, संगम स्नान की अभिलाषा, गंगाजल का पान, सनातन संस्कृति का सम्मान और आध्यात्म की खोज में प्रयागराज पहुंच रहे पश्चिमी देशों के नागरिक तंबुओं के शहर में वैराग्य का उत्कृष्ट स्वरूप देखकर अचंभित हैं।

आस्था के इस कुंभ को जितने विस्मय से वह देखते हैं, उतने ही आश्चर्य से यहां के लोग भी उनके उत्साह को देखकर अचंभित नजर आते हैं।
अब तक 35 देशों के नागरिक पहुंचे
प्रयागराज मेला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अब तक संगम तट पर 35 देशों के नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

इनकी सुरक्षा-व्यवस्था का खास इंतजाम भी किया जा रहा है और कहीं किसी भी प्रकार की समस्या से इन्हें दो चार ना होना पड़े इसके लिए वालंटियर भी लगातार काम कर रहे हैं।

पौष पूर्णिमा पर भोर से ही विदेशी श्रद्धालुओं का संगम पर पहुंचना शुरू हो गया था और बड़े ही उत्साह के साथ उन्होंने संगम में जयघोष के साथ स्नान किया। अब तक जापान,अमेरिका, फ्रांस ,दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका न्यूजीलैंड, शिकागो, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, इटली के नागरिको ने कुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विदेशी साध्वी आकर्षण का केंद्र
कुंभ के दौरान जितना आकर्षण विदेशी सैलानियों ने उत्पन्न किया है, उससे कई गुना अधिक विदेशी साध्वियों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अमेरिका, शिकागो, फ्रांस समेत कई देशों से आई साध्वी व उनके शिष्यों की भीड़ कुंभ मेले की रौनक को चार चांद लगा रही है।

अमेरिका से आयी साईं की शिष्याओं, साध्वियों और साधकों ने संगम स्नान के बाद पूजा-आरती में हिस्सा लिया। यह नजारा बेहद ही प्रभावशाली और गौरवान्वित करने वाला नजर आया। विदेशी साध्वियों का कहना था कि उन्होंने ऐसा कुंभ मेला पहले कभी नहीं देखा।

सबसे खास बात यह रही कि विदेशी साध्वियों ने आम श्रद्धालुओं के साथ संगम स्नान किया। गौरतलब है कि कुंभ मेले के सेक्टर-12 में साईं मां का शिविर लगा है, जहां सर्वाधिक संख्या में विदेशी श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी हुई है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications