लॉकडाउन में कर ली शादी, पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन व रिश्तेदारों पर दर्ज की FIR

प्रयागराज। कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बीच किसी भी तरह के आयोजन पर रोक है। शहर में इसके लिए बकायदा सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश भी जारी किया है, लेकिन सरकारी आदेश की अवहेलना कर शहर के कीडगंज इलाके में एक शादी हुई। इस मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दूल्हा-दूल्हन व रिश्तेदारों पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में दूल्हा-दूल्हन के माता पिता आदि पर भी मुकदमा लिखा गया है।

FIR against groom bride and family for marriage during lockdown in prayagraj

क्या है पूरा मामला

शहर के कीडगंज इलाके में भार्गव रोड पर दो दिन पहले एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। यहां नैनी के रहने वाले दीपांशू अग्रवाह की बारात आई थी और उसकी शादी अकांक्षा के साथ हुई थी। हालांकि, शादी होने के दौरान पुलिस को तो कुछ पता नहीं चला, जिसके कारण कोई तत्कालिक कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन अब जब पुलिस को इस शादी की जानकारी हुई तो इस मामले में सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट

प्रयागराज पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने, सरकारी आदेश की अवेहलना, धारा 144 का उल्लंघन, महामारी एक्ट आदि कई धाराओं में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि कीडगंज में दो दिन पहले शादी हुई थी। इसमें दुल्हा-दुल्हन समेत कुल आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें नैनी निवासी दूल्हा दीपांशू अग्रवाल व दुल्हान अकांक्षा समेत युवती के पिता दिनेश कुमार, ताऊ रमेश, भाई मनीष, मां सीमा, ताई ऊषा, भाभी श्वाती समेत 8 रिश्तेदारों पर भी रिपोर्ट की गई है। बता दें, यूपी के 60 जिलों से अब तक संक्रमण के कुल 2043 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक्टिव केस की कुल संख्या 1612 है, जबकि 400 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं, और 31 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+