VIDEO: दरोगा ने सिपाही को जड़ा थप्पड़ फिर बीच सड़क पर दोनों में चले लाठी-डंडे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खाकी को शर्मसार करने वाला एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा और सिपाही आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, कौंधियारा थाने में तैनात दरोगा आशीष कुमार सिपाही राम नरेश के साथ गश्त पर था। रात में ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान ही रामनरेश ने लाठी उठा ली और दरोगा आशीष के ऊपर पिल पड़ा।

fight between constable and sub inspector after drink

जानकारी के मुताबिक, मामला कौंधियारा थाने क्षेत्र का है। बता दें कि रविवार को दरोगा आशीष कुमार सिपाही राम नरेश के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सिपाही राम नरेश ने शराब पी रखी थी। बता दें कि थाने से कुछ ही दूर गौरा पेट्रोल पम्प पर जीप पहुंची कि नशे में धुत दारोगा आशीष कुमार ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो पास में रखी लाठी से दारोगा ने सिपाही को खूब पीटा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा आशीष ने प्रतिरोध की कोशिश की, लेकिन रामनरेश भारी पड़ा और उसने दरोगा को जमकर धुन डाला। पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट होने की वजह से आम लोगों की बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई। काफी देर तक मारपीट के बाद किसी तरह दोनों को अलग किया गया। आशीष को काफी चोट आ गई। यह पूरी घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एसओ ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट एसपी यमुनापार को भेज दी है। अब पूरे मामले की जांच एसपी यमुनापार कर रहे हैं। चर्चा के मुताबिक सिपाही और दरोगा के बीच हिस्सेदारी को लेकर मारपीट हुई थी। एसओ कौंधियारा संतोष कुमार सिंह ने विवाद की वजह को लेकर अनभिज्ञता जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+