प्रयागराज: मां-बेटी के डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले शव
प्रयागराज, 24 सितंबर: यूपी के प्रयागराज जिले में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार की सुबह मां और बेटी की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। दोनों के खून से लथपथ शव घर में पड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि घर का सामान भी बिखरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लूट और हत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें, घर में एक वर्ष की मासूम भी थी, जिसे हत्यारों ने छोड़ दिया। एडिशनल एसपी ने बताया क पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

मां बेटी की निर्मम हत्या से हड़कंप
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मसनी गांव के गोडवा बस्ती में धारदार हथियार से गला काटकर 37 वर्षीय अंजली सरोज व उसकी 8 वर्षीय पुत्री संजीवनी सरोज की हत्या कर दी गई। दोनों के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि मां-बेटी गुरुवार की रात में घर के बरामदे में सो रही थीं। बदमाशों ने मां बेटी की हत्या कर दी।
लूट के बाद हत्या का शक, पुलिस कर रही मामले की जांच
हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। अभी तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की मानें तो दोनों के सिर और गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया, ''थाना नवावगंज क्षेत्र का मामला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications