UP News: प्रयागराज एयरपोर्ट पर श्रद्धालुओं को मिलेगा मां गंगा का पवित्र जल, महाकुंभ में भी मिलेगी सुविधा

UP Prayagraj News: प्रयागराज हवाईअड्डे पर यात्रा करने वाले लोग अब हवाई यात्रा के दौरान मां गंगा का पवित्र जल अपने साथ ले जा सकते हैं। इसके लिए एयरपोर्ट और जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।

UP Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को गंगाजल भी मिलेगा जिसे वे खरीद कर अपने साथ लेकर जा सकेंगे। जिला प्रशासन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण स्वयं समूह के माध्यम से यह सुविधा प्रारंभ कराने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि महाकुंभ से पहले यह सुविधा प्रारंभ हो जाएगी।

एयरपोर्ट पर गंगाजल की सुविधा प्रारंभ हो जाने के बाद देश-विदेश से प्रयागराज पहुंचने वाले सैलानी पवित्र गंगाजल अपने घर लेकर जा सकते हैं। यह भी बता दें कि विमान में चेक इन बैग में लिक्विड ले जाने पर रोक रहती है, ऐसे में गंगाजल न ले जाने के चलते श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता था।

devotees-will-get-the-holy-water-of-maa-ganga-at-this-airport-of-up-prayagraj-mahakumbh-2025

यही कारण है कि जिला प्रशासन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा ऐसी योजना बनाई जा रही है जिसके माध्यम से गंगा के पवित्र जल को ऐसे डिब्बे में पैक किया जाए, जिसके लीकेज होने की संभावना न के बराबर रहे। इसके लिए स्वयं सहायता समूह से बातचीत चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पूर्व में हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया था। सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था कि बोतल में बंद गंगाजल को यात्री ले जा सकते हैं।

अब श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वयं सहायता समूह से बात कर एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में ही गंगा के पवित्र जल को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि हवाई यात्रा करने से पूर्व यदि कोई भी यात्री अपने साथ संगम से जल लेकर यदि एयरपोर्ट पहुंचते हैं तो उसे भी स्वयं सहायता समूह के लोगों द्वारा पैक किया जाएगा।

इसलिए गंगाजल साथ ले जाना चाहते हैं लोग
दरअसल, गंगाजल को घर में रखा जाना काफी शुभ माना जाता है और ऐसा भी कहा जाता है कि इससे नकारात्मकता नहीं रहती है तथा घर में सुख शांति बनी रहती है। ऐसा भी कहा जाता है कि सुख समृद्धि के लिए भी लोग अपने घर में गंगाजल रखते हैं और घर में गंगाजल रखे होने से राहु का प्रभाव भी नहीं पड़ता है।

इसके अलावा पुरोहितों द्वारा यह भी कहा जाता है कि पूजा पाठ करने से पहले गंगाजल का छिड़काव करके ही उस भूमि को पवित्र किया जाता है इसके अलावा पूजा की शुद्धता को बनाए रखने के लिए भी गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। जब भी घर में किसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा या स्थापना की जाती है तो सबसे पहले उस स्थान को गंगाजल से ही धोया जाता है। यही कारण है कि देश विदेश से आने वाले सैलानी अपने साथ मां गंगा का पवित्र जल ले जाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+