Prayagraj में केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- 'स्वामी प्रसाद के बयान के असली डायरेक्टर हैं वो'
Prayagraj News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'सही मायने में सपा का नाम समाजवादी नहीं, बल्कि साजिशवादी पार्टी है।'

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर कटाक्ष करते हुए तीखा हमला बोला। मौर्य ने कहा, 'सही मायने में सपा का नाम समाजवादी नहीं, बल्कि साजिशवादी पार्टी है।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस जो बयानबाजी कर रहे हैं उसके डायरेक्टर सपा मुखिया अखिलेश यादव हैं।
डिप्टी सीएम स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रयागराज जिले के शृंग्वेरपुर धाम में रामायण कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मानस तन-मन। मानस जीवन। मानस से संसार। मानस को जो समझ न पाए उसका जीवन बेकार। कहा कि भाजपा की सरकार आने का फर्क जनता देख रही है। विपक्षी दल के नेता खुद को श्रीकृष्ण का वंशज बता रहे हैं तो कभी रुद्राक्ष की माला पहनकर घूम रहे हैं।
कांग्रेस द्वारा बीबीसी के पक्ष में दिए बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जब तमाम झूठे आरोप लगे तो उन आरोपों में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें बरी किया। अब उस पर डाक्यूमेंट्री बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के अभाव में अब बीबीसी को अपना नेता मान रही है। डिप्टी सीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं भी दीं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। सभी का दायित्व है कि नियम कायदे का पालन करें।
Recommended Video
सभी जगह हो रहे विकास कार्य
कुंभ मेले के विकास कार्यों का भी डिप्टी सीएम ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हल्दिया से वाराणसी तक आने वाला जलमार्ग प्रयागराज तक आएगा। प्रयास किया जाएगा कि मां यमुना के रास्ते इसे दिल्ली तक ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज ही नहीं, अयोध्या, चित्रकूट, वाराणसी सहित सभी जगह विकास कार्य हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications