पहली बार तीन दिन प्रयागराज में रहेंगी प्रियंका, अब तक के सबसे बड़े रोड शो की तैयारी

Prayagraj news, प्रयागराज। यूपी में चुनाव प्रचार प्रसार की शुरुआत के लिए संगम नगरी से जल यात्रा शुरू करने वाली प्रियंका गांधी अब एक बार फिर से प्रयागराज में बड़ी सियासी चाल के लिए तैयार हैं। इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय सीट के लिए कांग्रेस को हर हाल में जिदा करने के लिए प्रियंका पहली बार यहां तीन दिनों का प्रवास करने जा रही हैं। तैयारी है कि इस बार प्रियंका गांधी का अब तक का सबसे बड़ा रोड शो कराया जाए। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं और प्रियंका के स्वागत के लिए आनंद भवन को सजाया संवारा जा रहा है।

नेहरू की जन्म और कर्मभूमि पर सियासत की बड़ी चाल

नेहरू की जन्म और कर्मभूमि पर सियासत की बड़ी चाल

गौरतलब है कि यह वही जगह है जो कभी कांग्रेस का मुख्यालय हुआ करता था और पूरे देश की राजनीति का यह केंद्र रहा। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद तक आनंद भवन की भूमिका इतिहास के पन्नों पर दर्ज है, ऐसे में उसी एतिहासिकता को दोहराने और कांग्रेस में संजीवनी फूंकने के लिए प्रियंका एक बार फिर से नेहरू की जन्म व कर्मभूमि पर सियासत की बड़ी चाल चलने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

माहौल बनाने की पूरी कोशिश

माहौल बनाने की पूरी कोशिश

जिला कांग्रेस को रोड शो का पूरा खाका तैयार करने व परमीशन आदि की कार्रवाई पूरा करने के लिए कहा गया है। यह साफ है कि अपने पर नाना की सीट को वर्षों बाद अहमियत देते हुये कांग्रेस नजर आ रही है और ऐसा ही सियासी समीकरण बनता रहा तो अगले चुनाव में इस सीट पर अमेठी रायबरेली जैसा माहौल भी कांग्रेस बनाने के लिये नेहरू गांधी परिवार के किसी सदस्य को भी उतारेगी। वैसे ही फूलपुर या इलाहाबाद की सीट का असर आस पास की आधा दर्जन सीटों पर सीधा सीधा पडता है, जबकि पूर्वांचल में यही से राजनैतिक संदेश प्रसारित होता है। ऐसे में प्रियंका का इस सीट के लिये व्याकुल होना राजनैतिक रूप से सही भी नजर आ रहा है। फिलहाल इन दोनों सीटों पर कांग्रेस के लिये माहौल बनाने में कांग्रेसी पूरी सिद्दत से जुटे हैं जो प्रियंका के तीन दिन प्रवास व रोड शो से इसका असर भी नजर आयेगा।

6 मई को प्रस्तावित हुआ कार्यक्रम

6 मई को प्रस्तावित हुआ कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि प्रियंका गांधी का कार्यक्रम 6 मई को प्रस्तावित है। उसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में प्रियंका का अब तक का सबसे बडा रोड शो होगा और वह तीन दिनों तक सिर्फ इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभा के लिये ही प्रचार प्रसार करेंगी। हालांकि इस दौरान राहुल गांधी के भी आने की पूरी संभावना है और राहुल की जनसभा की तैयारियां भी की जा रही है। कोशिश है कि कांग्रेस को हर हाल में मुकाबले में खडा रखा जाये और जब जब कांग्रेस के पास इलाहाबाद में भाजपा छोडकर आये कद्दावर नेता योगेश शुक्ला का चेहरा है तो पार्टी इसमे कोई कोर कसर नहीं छोडना चाहती।

आज से पद यात्रा

आज से पद यात्रा

इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय क्षेत्र में आज से कांग्रेसी पद यात्रा भी करेंगे। इस दौरान 'गरीबी पर वार-बहत्तर हजार' के नारे से इस पद यात्रा को पहचान दी जायेगी और कांग्रेस की जीत के लिये सियासी गोट फेंकी जायेगी। कांग्रेसी आज से घर घर वोट मांगने जायेंगे और इसका क्रम प्रियंका के आने के साथ व बाद भी जारी रहेगा। प्लान है कि प्रियंका को तीन दिन के अंदर 1 हजार के लगभग घरों तक सीधे वोट मांगने पहुंचा दिया जाये। इसके लिये सुबह व शााम का वक्त तय किया गया है। इसमें दोपहर में रोड शो व शाम को डोर टू डोर कैंपेनिंग होगी। हालांकि, भयंकर गर्मी के बीच प्रियंका और राहुल सियासी तापमान को कितना बढ़ाएंगे यह तो वक्त बताएगा, लेकिन तापमान बढ़ने की संभावना के साथ ही दूसरे दलों के लिए अब चुनौती अधिक बढ़ने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+