कांग्रेस नेता ने होर्डिग में सोनिया को बताया बीमार, पार्टी ने थमाया नोटिस

होर्डिंग में शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद एवं श्रीशचंद्र दुबे की ओर से सोनिया गांधी को बीमार, राहुल गांधी पर काम का भार बताते हुए प्रियंका गांधी को फूलपुर से प्रत्याशी बनाने की अपील की गई थी। जब इस होर्डिंग का पता शहर कांग्रेस कमेटी को हुई तो वह हरकत में आ गई। उन्होंने दोनों कांग्रेस नेताओं पर तुंरत कार्वाई करते हुए उन्हें नोटिस थमाया और उन्हें कार्यकारिणी की बैठक बुलाया है।
कांग्रेस ने दोनों नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी निलंबित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। जल्द ही दोनों पर फैसला लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने इस होर्डिंग पर आपत्ति व्यक्त करते हुए फौरन सारे होर्डिंग उतवा दिए है।












Click it and Unblock the Notifications