ओपी राजभर मंत्रिमंडल से बर्खास्त, सीएम योगी ने राज्यपाल से की थी सिफारिश
Recommended Video
Yogi Adityanath ने OP Rajbhar को Ministry से बर्खास्त करने की Governor से की सिफारिश |वनइंडिया हिंदी
प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ की सिफारिश को मंजूर करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। राजभर के साथ ही उनके बेटे अरविंद राजभर सहित सात सदस्यों को प्रदेश सरकार द्वारा गठित समितियों से हटा दिया गया है। बता दें, यूपी सरकार ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महामहिम श्री राज्यपाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की सिफारिश की।'
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications