Atiq और Ashraf के तीनों शूटर्स की सीजेएम कोर्ट ने कस्टडी रिमांड की मंजूर, पुलिस करेगी गहन पूछताछ
अतीक अहमद और अशरफ के तीनों कातिलों को पुलिस ने आज CJM कोर्ट में पेश किया और 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी। जिसे सीजेएम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

Atiq-Ashraf Murder Case: डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को लेकर पुलिस बुधवार 19 अप्रैल को सीजेएम कोर्ट लेकर पहुंची। पुलिस ने तीनों शूटरों की 14 दिन की रिमांड मांगी थी।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अतीक-अशरफ के शूटर्स की प्रयागराज सीजेएम कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा। कोर्ट से शूटर्स की रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस तीनों हत्यारोपियों शनि, लवलेश और अरुण को मेडिकल के लिए काल्विन अस्पताल पहुंच गई है।
अस्पताल के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पीएसी और पुलिस के जवान तैनात हैं। कस्टडी रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस अब तीनों से गहन पूछताछ करेगी। दरअसल, अतीक और अशरफ के तीनों कातिलों से पूछताछ के लिए जांच के लिए गठित एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट से रिमांड मांगी थी।
इसके लिए तीनों आरोपियों को आज CJM कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान CJM कोर्ट ने 4 दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की है। कस्टी रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस CJM कोर्ट से तीनों को लेकर मेडिकल के काल्विन अस्पताल पहुंच गई।
यहां पर तीनों का मेडिकल जारी है। जानकारी के मुताबिक, अतीक-अशरफ के तीनों शूटर्स को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नैनी जेल में रखा था। लेकिन, अतीक के गुर्गों के खौफ के कारण तीनों को नैनी जेल से सोमवार को प्रतापगढ़ भेजा गया था।
Recommended Video
बता दें, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने रविवार (16 अप्रैल) को एफआईआर की कॉपी का हवाला देते हुए कहा, तीनों शूटरों ने पूछताछ में बताया कि वह माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ गैंग का सफाया करना चाहते थे ताकि यूपी भर में उनका नाम हो और भविष्य में लोग उनसे भी खौफ खाए।












Click it and Unblock the Notifications