यूपी: सिविल कोर्ट की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब इस नये समय पर खुलेंगे कोर्ट

Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की जिला अदालतों के खुलने व बंद होने का समय बदला जा रहा है। 5 जून से अब जिला अदालतें नये समय पर खुलेंगी और उसी क्रम में बंद होगी। यह बदलाव यूपी के 35 जिलो की सिविल कोर्ट पर लागू होगा। इस बावत इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार सिविल कोर्ट अब सुबह 7 बजे खुलेंगी और दोहपर 1 बजे बंद हो जायेंगी।

civil court timing has changed in 35 districts

दरअसल जिला अदालतों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो रहा है और ग्रीष्मकालीन अवकाश में हाईकोर्ट समेत जिला अदालतों का अवकाश अथवा इसी तरह की टाइमिंग बदलाव के साथ कार्य होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मयंक जैन की ओर से जारी किये गये आदेश पत्र में बताया गया है कि 5 जून से यूपी के 35 जिलों में सिविल कोर्ट नयी टाइमिंग के अनुसार खुलेंगे और बंद होंगे। सिविल कोर्ट सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर के 1 बजे बंद हो जायेगी।

इन जिलो में लागू होगा नियम
यूपी के आगरा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, एटा, कांशीराम नगर, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, मथुरा, फर्रुखाबाद, प्रतापपढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, बलिया, भदोही, इटावा, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, चित्रकूट, फिरोजाबाद, गाजीपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, ललितपुर, सोनभद्र, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, औरैया, बाराबंकी, बहराइच और श्रावस्ती जिला शामिल है। यहां के सिविल कोर्ट का समय अब 5 जून 2019 से 30 जून 2019 तक सुबह सात से दोपहर एक बजे तक होगा। जबकि इन कोर्ट में लंच का समय साढ़े 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+