इलाहाबाद में दो युवकों को मारी गोली, छोटा राजन गैंग से वारदात का कनेक्शन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में गुरुवार की देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। फायरिंग के दौरान दो युवकों को गोली मार दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक छोटा राजन गैंग से जुड़ा हुआ है। यह छोटा राजन गैंग के खास सदस्य रहे नीरज वाल्मीकि का नजदीकी है। फिलहाल दोनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हालात बिगड़ने के डर से कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर अधिकारी देर रात तक डटे रहे। दोनों युवकों की हालत नाजुक है और अभी भी वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। गोली का शिकार हुए युवकों की पहचान आकाश व उसके दोस्त सुमित के रूप में हुई है।

पूरी रात मचा रहा हड़कंप
इलाहाबाद जिले के जॉर्ज टाउन इलाके के रहने वाले आकाश व सुमित दोस्त हैं। गुरुवार की देर रात यह दोनों बाबा जी की बाग मोहल्ला में सेंट एंथोनी स्कूल के पास बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि वहां पर उनके मोहल्ले का रहने वाला राजू पासी भी मौजूद था और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और अचानक राजू ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पिस्टल से निकली गोली आकाश व सुमित को लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने गुहार लगाई तो, राजू भाग निकला। मोहल्ले में हड़कंप मचा तो भीड़ भी इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस ले गई अस्पताल
इसी बीच सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद जनाक्रोश ना भड़के इसके लिए मोहल्ले में फोर्स तैनात कर दी गई है, जबकि अस्पताल के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में गोली मारने वाले राजू पासी की तलाश में पुलिस ने उसके घर व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि वह शहर के किसी कोने में छिपा हुआ है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छोटा राजन के खास गुर्गे का नजदीकी
राजू पासी छोटा राजन गैंग के खास सदस्य रहे नीरज वाल्मीकि का नजदीकी है और नीरज की दुर्गा पूजा पंडाल में पिछले दिनों गोली और बम मारकर हत्या के बाद अब अपना वर्चस्व फैलाने के लिए राजू इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि छोटा राजन गैंग से अब अपनी नजदीकी बढ़ाने व खुद को खास साबित करने के लिए राजू अपना वर्चस्व फैला रहा है। पुलिस के अनुसार सुमित व आकाश को गोली मारने वाला राजू पासी अपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे पहले भी उसने पिछले महीने इमरान नाम के युवक को गोली मार दी थी। उस मामले में भी उसकी तलाश की जा रही थी कि इसी बीच उसने एक और वारदात को अंजाम दिया है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications