रेलवे में फिर से 15000 से अधिक पदों पर बंपर वैकेंसी, 2 जनवरी से होगा आवेदन

प्रयागराज। सरकारी नौकरी का ख्वाब संजोए युवाओं के लिए एक बार फिर से रेलवे ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है। रेलवे में जूनियर इंजीनियर की विभिन्न श्रेणियों में 15000 से अधिक पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद मे 1446, मुंबई में 1544, कोलकाता में 1519, चेन्नई में 1183 से अधिक पद शामिल है । जबकि इसके अलावा अन्य भर्ती बोर्ड में एक हजार से कम पद शामिल होंगे। इन पदों के लिए 2 जनवरी 2019 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और 31 जनवरी 2019 तक अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकेंगे।

 Bumper vacancy in India Railway Govt job

महत्वपूर्ण जानकारी
वैकेंसी - भारतीय रेलवे के सभी 21 भर्ती बोर्ड द्वारा
पद नाम - जूनियर इंजीनियर व अन्य
कुल पद - 15091
ऑनलाइन आवेदन - 2 जनवरी 2019 से
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि - 1 जनवरी 2019 तक
परीक्षा - अप्रैल - मई 2019
परीक्षा शुल्क - सामान्य व ओबीसी 500, एससी एसटी 250। सामान्य व ओबीसी का 400 रुपया व एससी एसटी का पूरा पैसा बाद में वापस हो जायेगा।
योग्यता - इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

कैसे करें आवेदन
आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एस ए एम नकवी ने बताया की भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका विस्तृत विज्ञापन 2 जनवरी को जारी किया जाएगा। विज्ञापन के साथ ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो जायेगा। ऑनलाइन आवेदन के लिये सबसे पहले आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें अथवा जिस भर्ती बोर्ड से आप आवेदन करना चाहते हैं उसकी आधिकारिक वेबसाइट को खोलें। यहां आपको भर्ती से संबंधित विज्ञापन देखने को मिल जायेगा। 2 जनवरी को आवेदन के लिये यहां लिंक एक्टिव होगा तब आप अपना आवेदन कर सकेंगे। इलाहाबाद रेलवे भर्ती बोर्ड से आवेदन करने व नोटिफिकेशन देखने के दिये नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें।

नोटिफिकेशन का लिंक - http://rrbald.gov.in/docs/Notice 30-12-2018.pdf

इलाहाबाद भर्ती बोर्ड की वेबसाइट - http://rrbald.gov.in/

रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट - http://www.rrbcdg.gov.in

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+