UP: जीजा को हुआ साली से प्यार, पत्नी ने करा दी दोनों की शादी, कहा- 'सौतन नहीं, बहन बनकर करूंगी एडजस्ट'

UP Hindi News: यूपी के प्रयागराज में एक जीजा-साली को प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे, ऐसे में बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को अपनी सौतन बना लिया और उसकी शादी अपने पति से करा दी।

UP Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रयागराज में एक शादीशुदा शख्स और उसकी साली के बीच प्यार हो गया। जब इस बात की जानकारी युवक की पत्नी को हुई तो उसने अपने पति की शादी अपनी ही बहन से करा दी।

शादी के दौरान दोनों के परिवार वाले मौजूद रहे और सभी ने खुशी-खुशी उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं बड़ी बहन का कहना है कि वह अपनी छोटी बहन को सौतन के तौर पर नहीं बल्कि बहन के तौर पर अपने साथ रखेगी। दोनों पति को लेकर झगड़ा नहीं करेंगी। फिलहाल, जिले में जीजा और साली की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

brother-in-law-fell-in-love-with-sister-in-law-in-prayagraj-up-wife-got-married

दरअसल, यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ इलाके का है। शंकरगढ़ इलाके में रहने वाला राजकुमार नामक एक शख्स मजदूरी करता है। कुछ साल पहले उसकी शादी धनुआ दांडी करछना की रहने वाली कमलनाथ की बेटी रूमी के साथ हुई थी। राजकुमार और रूमी को 18 माह की अर्बी नामक एक बेटी भी है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार अपनी पत्नी को लेकर अपने ससुराल आता जाता था। इसी दौरान रूमी की छोटी बहन भारती से उसकी मुलाकात हुई और जीजा और साली होने के चलते दोनों आपस में हंसी मजाक करने लगे। हंसी मजाक धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। इसकी जानकारी जब भारती की बड़ी बहन रूमी को हुई तो वह दोनों की शादी कराने की ठान ली। रूमी अपनी बहन भारती से काफी प्रेम करती थी ऐसे में वह उसका दिल नहीं दुखाना चाहती थी।

शादी के लिए उसने अपने पति राजकुमार से बात किया और अपने परिजनों को भी दोनों की शादी कराने के लिए राजी कर ली। जब राजकुमार और भारती तथा परिजन शादी के लिए राजी हो गए तो बारा थाना परिसर के एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

शादी के दौरान दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे और लोगों द्वारा दोनों को आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान बड़ी बहन ने भी अपनी छोटी बहन को आशीर्वाद दिया और उसने कहा कि सौतन की तरह नहीं बहन की तरह हम दोनों साथ रहेंगे। पति को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा। जीजा और साली की शादी बड़ी बहन द्वारा कराए जाने के मामले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+