प्रयागराज: युवती से दरिंदगी करने के बाद दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, धान के खेत में मिला शव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवती से रेप के बाद उसकी हत्या कर शव को हाईवे किनारे फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कातिलों ने उसके दोनों हाथ बांध दिए थे और शव को धान के खेत में फेंक दिया था। पुलिस की मानें तो युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। एसपी गंगापार की मानें तो युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए उसके फोटो पूरे प्रदेश में भेजे गए है।

उतरांव थाना क्षेत्र में मिला शव

उतरांव थाना क्षेत्र में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मामला गंगापार के उतरांव थाना क्षेत्र में हंडिया कोखराज हाईवे का है। यहां बुधवार की सुबह लोगों ने देखा कि धान के खेत में एक युवती की लाश पड़ी हुई थी। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। मुंह से झाग और खून निकल रहा था। सूचना पर एसपी गंगापार एनके सिंह, सीओ हंडिया माजिद अबसार व थानाध्यक्ष उतरांव दीपक कुमार सिंह सहित कई अधिकारी पहुंच गए। युवती का गला उसके ही दुपट्टे से कसा हुआ था। उसने लाल रंग का कुर्ता, क्रीम कलर की लैगी और हरे रंग की चप्पल पहनी थी।

घटनास्थल पर नहीं है कोई संघर्ष के निशान

घटनास्थल पर नहीं है कोई संघर्ष के निशान

एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया कि मौका-ए-वारदात को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कातिलों ने कहीं और उसकी हत्या की और शव को वहां फेंक दिया, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष के कोई निशान नहीं थे। यह भी आशंका है कि उसकी हत्या कार या किसी अन्य वाहन में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात तक वहां शव नहीं था। देर रात ही शव फेंका गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी रेप की पुष्टि

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी रेप की पुष्टि

ग्रामीणों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। अधिकारियों ने घंटों शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। शव की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में भेजी जा रही है। शिनाख्त होने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+