BIG BREAKING: प्रयागराज में डंपर ने दो बच्चों समेत पांच लोगों को कुचला, सभी की दर्दनाक मौत
BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज जनपद में एक डंपर ने पांच लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मरने वालों की डेड बॉडी कब्जे में ले ली है।
डेड बॉडी कब्जे में लेने के साथ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में करने वाले सभी लोग जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं। मरने वालों में दो महिलाएं दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मरने वालों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दे दिया गया है।
रस्तीपुर गांव के समीप हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके का रहने वाला विकास अपने परिवार के लोगों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बताया जा रहा है की शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार को वह अपने घर वापस लौट रहा था।
बाइक पर 25 वर्षीय विकास के अलावा 60 वर्षीय सुमरी, 34 वर्षीय जनता, 7 वर्षीय दीवाना और 8 वर्षीय लक्ष्मी आदि कुल पांच लोग सवार थे। सभी को बाइक पर लेकर वह प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र में पहुंचा था।
सराय ममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव के पास पहुंचने के बाद एक तेज रफ्तार की डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार सभी लोग गिर गए। उसके बाद डंपर चालक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
इस दौरान वहां आसपास मौजूद लोग चिल्लाते हुए डंपर चालक का पीछा कर लिए। पीछा करने के बाद लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उसके बाद हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना देते हुए डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications