ओपी राजभर के बाद आजम के निशाने पर आए अखिलेश! 'AC कमरे' वाले बयान पर बोले- हमने उन्हें धूप में खड़ा नहीं देखा
प्रयागराज, 20 जुलाई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। गठबंधन के साथी ओम प्रकाश राजभर के बाद पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता आजम खान ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ओपी राजभर के अखिलेश यादव को एसी कमरे से निकलने की सलाह वाले बयान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर आजम खान कहा, 'हमनें उन्हें धूप में खड़ा नहीं देखा, जिस दिन धूप में खड़ा देखेंगे, उस दिन राय दे देंगे।'
Recommended Video
Azam Khan ने खुद को मुर्गी, भैंस, बकरी और किताबों का डकैत क्यों बोला? | वनइंडिया हिंदी | *Politics

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा था कि वो एसी कमरों से बाहर निकलकर जनता के बीच पहुंचें, तब जनता उन्हें समर्थन देगी। बता दें, ओपी राजभर की पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव की सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications