प्रयागराज: आजम खान के स्वागत में कांग्रेस नेता ने जारी किया पोस्टर, लिखा- 'कांग्रेस में आइये स्वागत है'
प्रयागराज: आजम खान के स्वागत में कांग्रेस नेता ने जारी किया पोस्टर, लिखा- 'कांग्रेस में आइये स्वागत है'
प्रयागराज, 07 मई: आजम खान, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता है और रामपुर शहर सीट से विधायक है। इस वक्त आजम खान उत्तर प्रदेश की राजनीति के सियासत केंद्र में नजर आ रहे है। जी हां..इस वक्त आजम खान को शिवपाल सिंह यादव से लेकर ओवैसी और जयंत चौधरी से लेकर कांग्रेस तक सब उन्हें लुभाने में जुटी हुई हैं। तो वहीं, अब कांग्रेस नेता ने पोस्टर जारी आजम खान का कांग्रेस पार्टी में आने का प्रस्ताव दिया है।
Recommended Video

आजम खान अब कांग्रेस के पोस्टर के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बता दें कि यह पोस्टर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने जारी किया है। इस पोस्टर के जरिए उन्होंने सपा नेता आजम खान को कांग्रेस में आने का प्रस्ताव दिया है। इतना ही नहीं, पोस्टर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर भी मौजूद है। इसके साथ ही आजम खान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की भी तस्वीर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान से हाल में ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुलाकात की थी। एक घंटे की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई थी। तो वहीं, अब कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बाबा अभय अवस्थी की तस्वीर लगी हुई है। पोस्टर सोशल मीडिया तक ही सीमित है लेकिन सियासी हलकों में इस पोस्टर की चर्चा तेज हो गई है।
इस पोस्टर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की कोई प्रक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन पोस्टर जारी करने वाले कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला इससे पहले भी विवादित पोस्टर जारी करते रहे हैं और विवादित पोस्टर जारी करने के मामले में उनके खिलाफ पार्टी पूर्व में अनुशासनात्मक कार्यवाही भी कर चुकी है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications