यात्रियों को इलाहाबाद से दिल्ली सफर कराने वाली दुरंतो का सफर खत्म, अब रूट पर चलेगी यह ट्रेन
Prayagraj news, प्रयागराज। इलाहाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस बंद की जा रही है। अब यात्री इस ट्रेन से दिल्ली और इलाहाबाद का सफर नहीं कर सकेंगे। रेलवे मंत्रालय ने इस ट्रेन को बंद किए जाने की घोषणा कर दी है। 12 सितंबर को आखिरी बार यह ट्रेन दिल्ली का चक्कर लगाएगी। हालांकि दिल्ली और इलाहाबाद के बीच चलने वाली यह ट्रेन सबसे लोकप्रिय ट्रेन है जो रात में यह 10 बजकर 20 मिनट पर इलाहाबाद जंक्शन से रवाना होती है और सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर नई दिल्ली पहुंच जाती है।

यात्रियों के लिये यह बेहद खास ट्रेन है। पिछले 9 सालों से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही थी और 2010 से शुरू हुआ इसका सफर अब सितंबर 2019 में थमने जा रहा है। इलाहाबाद से नई दिल्ली के बीच दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन 9 फरवरी 2010 को शुरू हुआ था। हालांकि इस ट्रेन की जगह अब हमसफर एक्सप्रेस चलेगी, जो यात्रियों को दुरंतो की कमी नहीं खलने देगी।

दुरंतो की जगह हमसफर
इलाहाबाद दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के बंद होने के बाद इस ट्रेन की जगह पिछले साल मई में शुरू होने वाली हमसफर एक्सप्रेस चलेगी। जो सप्ताह के सभी सातों दिन इलाहाबाद से दिल्ली के बीच चलेगी। हमसफर एक्सप्रेस के सातों दिन चलने से इलाहाबाद व दिल्ली के बीच प्रयागराज एक्सप्रेस के बाद यह ऐसी दूसरी ट्रेन होगी जो रोज यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराएगी।
नहीं बदलेगा गाड़ी नंबर
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या को नहीं बदला जायेगा। हालांकि बदलाव यह होगा कि यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन आनंद विहार टर्मिनल और चार दिन नई दिल्ली जाएगी। जबकि इस ट्रेन की टाइमिंग पुरानी होगी यानी रात में 10.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन से रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications