भाजपा प्रत्याशी पर हमले के बाद धमकी, इस इलाके में फिर मत दिखना

हमलावरों ने जानकी शरण से मारपीट करते हुये प्रचार में शामिल तीन वाहनों को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। किसी तरह से भाजपा प्रत्याशी वहां से भागे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

इलाहाबाद। सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गढ़ कुंडा में भाजपा प्रत्याशी जानकी शरण पाण्डेय पर हमला किया गया। हमलावरों ने जानकी शरण से मारपीट करते हुये प्रचार में शामिल तीन वाहनों को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। किसी तरह से भाजपा प्रत्याशी वहां से भागे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई कंट्रोल रूम के साथ डीएम प्रतापगढ, चुनाव प्रवेक्षक को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हमलावरों की तलाश में फोर्स रवाना हुई। मामले की तहरीर मानिकपुर थाने में भाजपा प्रत्याशी जानकी शरण ने दी है।

भाजपा प्रत्याशी पर हमले के बाद धमकी, इस इलाके में फिर मत दिखना

यह लगातार तीसरी घटना है जब भाजपा प्रत्याशी पर प्रतापगढ में हमला हुआ है। इससे दो दिन पहले रामपुर खास में भाजपा प्रत्याशी नागेश सिंह उर्फ छोटे सरकार पर हमला हुआ था । जबकि एक सप्ताह पूर्व बाबागंज में भी भाजपा प्रत्याशी विनोद पर भी हमला हुआ था।

हमलावर बोले इलाके में न दिखना
गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी मानिकपुर थाना के पाटीहारी गाँव के पास अपने तीन वाहनों के साथ पहुंचे थे। तभी बाइक से आये हमलावर जानकी से भिड़ गये। उन्होंने कहा कि अब कभी इलाके में मत दिखना। यहां राजा के खिलाफ प्रचार प्रसार नहीं होता।
गाड़ी में भी तोड़फोड़
बाइक सवार हमलावरो ने भाजपाईयों को इलाके में प्रचार करने से मना किया तो वाद विवाद होने लगा। जिस पर बाइक सवार युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी । इसी बीच हमलावरो ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते दर्जनों लोग हल्ला गुल्ला करते हुये दौड़े तो किसी तरह भाजपाई जान बचाकर भागने लगे। हमलावरो ने चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी।
नहीं ले पाये राजा का नाम
भाजपा प्रत्याशी से oneindia ने बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें गुंडागर्दी से चुनाव नहीं लड़ने दिया जा रहा है। वह हमलावरों से कहते रहे कि आप वोट चाहे जिसे दो और हम प्रचार किसी के खिलाफ नहीं कर रहे हैं हमे प्रचार करने दो। लेकिन हमलावर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। हमलावरों का कहना था कि तू जानता नहीं यह इलाका किसका है, यहां कोई और प्रचार प्रसार नहीं कर सकता। हालांकि हमला किसने कराया इस सवाल पर जानकी शरण ने साफ तौर पर किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कुंडा में जब प्रचार मना है तो नाम कैसे लें।
बाबागंज में हुआ था हमला
अभी कुछ दिन पहले ही राजा भैया के इलाके में राजा के खास विनोद सरोज के विरुद्ध चुनाव प्रचार प्रसार करना भाजपाईयों को पीटा गया था। प्रतापगढ़ के बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे भाजपा प्रत्याशी पवन गौतम को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया । मामले में राजा भैया व उनके समर्थकों के विरुद्ध भाजपा प्रत्याशी ने तहरीर दी है। हालांकि मुकदमा नहीं दर्ज किया जा सका।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+