Atiq Ahmed: 'शेर-ए-अतीक' के नाम से असद ने बनाया था व्हाट्सऐप ग्रुप, शूटर अरुण समेत 200 लोगों को जोड़ रखा था

Atiq Ahmed News: उमेशपाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को सोशल मीडिया पर 'शेर-ए-अतीक' नाम से व्हाट्सऐप ग्रुप मिला था। इसमें शूटर अरुण मौर्य भी जुड़ा हुआ था।

Atiq Ahmed News

Atiq Ahmed News: डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की 15 अप्रैल की देर रात तीन शूटर्स ने पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद जांच में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल, पुलिस जांच में पता चला है कि अतीक अहमद के नाम पर 'शेर-ए-अतीक' के नाम से वॉट्सऐप ग्रुप मिला है। इसमें अतीक के बेटे असद ने करीब 200 लोगों को जोड़ रखा था। इस वॉट्सऐप ग्रुप से अतीक और अशरफ का शूटर अरुण मौर्य का नाम भी जुड़ा था।

पुलिस की मानें तो 'शेर-ए-अतीक' नाम से वॉट्सऐप ग्रुप को अतीक के बेटे असद ने खुद बनाया था। इस वॉट्सऐप ग्रुप में प्रयागराज के अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर सहित यूपी के 20 से ज्यादा जिलों के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों के तमाम लोग जुड़े थे।

हालांकि, बीती साल नवंबर महीने में ही यह ग्रुप बंद कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जांच में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी खंगालना शुरू किया तो 'शेर-ए-अतीक' नाम से वॉट्सऐप ग्रुप मिला था। इस ग्रुप का एडमिन अतीक का बेटा असद था, जो कि पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई थी कि इस ग्रुप से माफिया अतीक और अशरफ का हत्यारा अरुण मौर्य भी जुड़ा था। हालांकि, बाद में वह ग्रुप से अलग हो गया था। अरुण मौर्य के ग्रुप से जुड़ने का मतलब है कि अरुण और असद की जान पहचान पहले से ही थी।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, अरुण काफी समय तक इस ग्रुप से जुड़ा था और सक्रिय भागीदारी निभा रहा था। उसने ग्रुप क्यों छोड़ा इसकी पूछताछ उससे की जा रही है। हालांकि, यह ग्रुप नवंबर महीने में ही बंद कर दिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में अतीक की पत्नी शाइस्ता के मददगार भी शामिल थे।

वहीं, इस बात की जांच कर रही है कि आखिर उमेश पाल हत्याकांड से ठीक पहले 'शेर-ए-अतीक' समूह को क्यों बंद कर दिया गया था? वहीं, शेर-ए-अतीक ग्रुप माफिया अतीक अहमद के महिमामंडन के लिए बनाया गया था। इस वॉट्सएप ग्रुप में ऐसे वीडियो और फोटो शेयर किए जाते थे, जिसमें अतीक के बादशाहत की दास्तां बताई जाती थी।

Recommended Video

      Atiq Ashraf Murder Case : SIT पूछताछ में खुलासा, 3 नहीं 5 Shooters थे शामिल | वनइंडिया हिंदी

      इस ग्रुप में वीडियो और फोटो के माध्यम से अतीक की दहशत और लोकप्रियता के बारे में बताया जाता था। ऐसी ही कई वीडियो-फोटो इस ग्रुप में जुड़कर अतीक के हत्यारे अरुण मौर्य ने भी देखी होंगी, हो सकता है कि अतीक जैसा बनने की प्रेरणा उसे इसी ग्रुप से मिली हो। ये सारी जानकारी SIT के हाथ लग गई हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+