प्रयागराज: बुलडोजर से गिराया गया अतीक अहमद का आशियाना, छावनी में तब्दील रहा इलाका
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की सम्पत्तियों पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उन्हें धवस्त किए जाने का सिलसिला जारी है। प्रयागराज में मंगलवार को अतीक अहमद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद अतीक का परिवार जिस मकान मे रहा था, उसी मकान को सरकारी बुलडोजरों के जरिए ज़मींदोज़ किया गया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण से इस भवन का नक्शा पास नहीं है।
Recommended Video

इसी मकान में रहता था अतीक अहमद
शहर के चकिया इलाके में अतीक की पुश्तैनी जमीन पर करीब तीन हजार स्क्वायर मीटर में आलीशान मकान बना हुआ था। अतीक खुद भी परिवार के साथ इसी मकान में रहता था। आज की इस कार्रवाई के बाद बाहुबली के परिवार को अपने रहने के लिए नया आशियाना खोजना पड़ेगा। विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की ज्वॉइंट टीम मंगलवार को अतीक के आशियाने को ढहाने की कार्रवाई की। इस दौरान मकान के आसपास के इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क या ध्वस्त हुई
पुलिस और पीएसी के साथ ही कई मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। आसपास के रास्तों को बैरीकेड कर इन पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अतीक के परिवार के लोग कुछ सामानों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कार्रवाई में आधा दर्जन से ज़्यादा बुलडोजर लगाए गए हैं। बता दें, अब तक अतीक अहमद की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क या ध्वस्त किया गया है। माफिया घोषित किए गए बाहुबली अतीक अहमद और उसके गैंग की अवैध और बेनामी संपत्तियों पर सरकारी लगातार बुलडोजर चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications