Umesh Pal Hatyakand: अतीक की पत्नी शाइस्ता के बाद अशरफ की पत्नी जैनब भी होगी इनामी, पुलिस ने शुरू की तैयारी
Umesh Pal Hatyakand: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बाद अब भाई अशरफ की पत्नी जैनब के सिर पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी है। जी हां...उमेश पाल हत्याकांड के बाद शाइस्ता के साथ-साथ जैनब भी फरार चल रही है। वहीं, अब जेठ व पति की बनाई बेनामी संपत्तियों को बेचने के मामले में जैनब का नाम सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैनब पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर्स की मदद का भी आरोप है। जैनब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जल्द ही उसके सिर पर इनाम घोषित करवाने की तैयारी में है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, 24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की गोली मारकर हत्या हुई थी।

इस हत्याकांड को करीब पांच महीने का समय बीत चुका है और वह अपनी जेठानी शाइस्ता परवीने के साथ ननद आयशा नरी के साथ फरार चल रही है। पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। लेकिन, अब तक जैनब पर पुलिस ने शिकंजा नहीं कसा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पुलिस का पूरा ध्यान शाइस्ता परवीन और पांच लाख के फरार शूटर्स गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान पर था। इसका फायदा उठाकर जैनब इन दिनों रुपयों का इंतजाम करने में लगी हुई थी। इसी के तहत जैनब ने अतीक के वकील विजय मिश्रा के साथ मिलकर बेनामी संपत्तियों को बेचने का प्लान बनाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैनब की मदद अतीक व अशरफ के कुछ बेहद खास गुर्गे परदे के पीछे से कर रहे हैं। यह गुर्गे जैनब के सीधे संपर्क में न होकर उसके फरार भाई सद्दाम के संपर्क में हैं। यही गुर्गे जैनब व शाइस्ता को फरारी काटने के लिए आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि लखनऊ के जिस होटल में माफिया भाइयों की बेनामी संपत्ति की डील होनी थी, उसके एक कमरे का किराया छह हजार रुपये प्रतिदिन है। सूत्रों का कहना है कि अतीक के एक बेहद करीबी गुर्गे ने ही लखनऊ के इस होटल में सारे इंतजाम किए थे।












Click it and Unblock the Notifications