इलाहाबाद हाईकोर्ट में कोरोना वायरस की एंट्री, तीन जज पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप
प्रयागराज, 05 जनवरी: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल कोरोना विस्फोट के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन जज कोविड पॉजिटिव मिले हैं। जजों के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। तीनों जजों के निवास वाले इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है।

चीफ जस्टिस राजेश बिंदल की अध्यक्षता में रविवार को हुई प्रशासनिक कमेटी की बैठक में तीन जनवरी से मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई का फैसला लिया गया था। कोरोना की वजह से अब इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई हो रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई की गाइडलाइंस जारी कर दी है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, कोर्ट परिसर में वकील, मुंशी और वादकारियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वर्चुअल सुनवाई के दौरान पहले से दाखिल मुकदमे भी कोर्ट में पेश किए जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन के साथ व्यक्तिगत कार्यालय आकर मुकदमे दाखिल किए जा सकेंगे। इसके लिए कैंपस के बाहर काउंटर खोले जाएंगे।
14 जनवरी तक 10वीं तक के सभी स्कूल बंद, रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ा
Recommended Video
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए यूपी सरकार और सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जनवरी तक 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की बढ़ोतरी करने का निर्देश भी दिया है। अब 6 जनवरी से रात 10 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होगा। इसके अलावा जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले एक हजार से अधिक होंगे वहां जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक स्थलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित होंगे। अब शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों पर एक समय में 100 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं होगी। खुले स्थान पर मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों की उपस्थिति की ही अनुमति दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications