Allahabad Election Result: अमिताभ बच्चन के बाद अब इलाहाबाद में एक बार फिर जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस
Allahabad Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान इलाहाबाद लोकसभा सीट से अमिताभ बच्चन के बाद पहली बार कांग्रेस वापसी करती नजर आ रही है। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
शाम 4:20 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी से 45034 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

भारतीय चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार उज्जवल रमण सिंह को 4:20 बजे तक 378810 वोट मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 333776 वोट मिले हैं। अभी मतगणना जारी है, ऐसे में वोटों में उतार चढ़ाव संभव है।
1984 में जीते थे अमिताभ बच्चन: इलाहाबाद लोकसभा सीट से 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में अमिताभ बच्चन इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्होंने जीत दर्ज की थी। उसके बाद या लोकसभा सीट कभी कांग्रेस के खाते में नहीं गई।
1988 में हुए लोकसभा चुनाव में विश्वनाथ प्रसाद सिंह जन मोर्चा पार्टी से चुनाव जीते थे। 1989 में जनता दल से जनेश्वर मिश्र चुनाव जीते इसके अलावा 1991 जनता दल से ही सरोज दुबे चुनाव जीते थे।
1996 लोकसभा चुनाव और 98 लोकसभा चुनाव तथा 99 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा इस लोकसभा सीट पर रहा। तीनों बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुरली मनोहर जोशी यहां से सांसद बने थे।
उसके बाद साल 2004 और 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रेवती रमन सिंह यहां से सांसद बने। 10 सालों तक रेवती रमन सिंह और सपा का इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कब्जा रहा।
हालांकि साल 2014 में यह लोकसभा सीट फिर भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में चली गई और यहां से श्याम चरण गुप्ता सांसद बने। उसके बाद साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर रीता बहुगुणा जोशी सांसद बनीं।












Click it and Unblock the Notifications