Whatsapp पर दोस्ती के बाद लड़की को MP से UP बुलाया, होटल में गुजारी रात फिर...

Prayagraj news, प्रयागराज। सोशल मीडिया से दोस्ती फिर प्यार और धोखा की वारदातें प्रयागराज जिले में देखने को मिल रही हैं। यहां एक होटल में नाबालिग किशोरी के साथ उसके ही दोस्त ने पहले शारीरिक संबंध बनाए बनाए और शादी करने का वादा कर अपने साथ स्टेशन ले गया। लेकिन, स्टेशन पर ही किशोरी को छोड़कर भाग निकला। किशोरी को जब अपने साथ अनहोनी का एहसास हुआ तो उसने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मामले में परिजनों के पहुंचने के बाद प्रयागराज के शाहगंज थाने में कानपुर के रहने वाले उमेश नाम के युवक के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है और अब उसकी तलाश पुलिस कर रही है।

व्हाट्सएप पर हुई बात फिर हो गया प्यार

व्हाट्सएप पर हुई बात फिर हो गया प्यार

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली सोनिया (नाम बदला हुआ) के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। सोनिया ने मैसेज का जवाब दिया और एक दूसरे से बातचीत हुई तो पता चला मैसेज करने वाला युवक कानुपर के श्याम नगर का रहने वाले उमेश कुमार है। दोनों के बीच चैटिंग और फिर वीडियो कॉल के साथ दोस्ती बढ़ी और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। उमेश ने सोनिया से शादी करने का वादा किया और उसे प्रयागराज मिलने के लिए बुलाया। सोनिया बिना किसी को बताए ट्रेन पकड़कर प्रयागराज पहुंची। जहां उसकी मुलाकात पहली बार उमेश से आमने-सामने हुई। यहां शाहगंज स्थित एक होटल में उमेश ने नाम बदलकर कमरा किराए पर लिया और दोनों ने रात एक साथ गुजारी। सोनिया के अनुसार उमेश ने रात में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब वह शादी की जिद करने लगी तो सुबह अपने साथ कानपुर ले चलने का वादा किया।

सतना से प्रयागराज बुलाया, होटल में गुजारी रात

सतना से प्रयागराज बुलाया, होटल में गुजारी रात

सोनिया द्वारा पुलिस को बताया गया कि होटल से सुबह निकलने के बाद उमेश ने उसे नए कपड़े खरीदे और कपड़े चेंज करने के बाद वह ट्रेन से कानुपर के लिए रवाना हो गए। कानपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद उमेश ने दो मिनट उसे प्लेटफॉर्म पर रुकने के लिये कहा और कान में मोबाइल लगाकर किसी को बुलाने के अंदाज में बात करते हुए आगे की ओर चला गया। भीड़ के बीच सोनिया खड़ी रही और इसी बीच मौका पाकर उमेश भाग निकला। सोनिया इंतजार करते-करते थक गई और मोबाइल पर फोन लगाने लगी तो फोन स्विच ऑफ हो चुका था। सोनिया को जब खुद को ठगने का एहसास हुआ तो रोते-बिलखते वह स्टेशन पर बैठी रही और फिर अपने घर फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

स्टेशन पर लड़की को छोड़कर भाग गया

स्टेशन पर लड़की को छोड़कर भाग गया

घबराई सोनिया घंटों कानुपर में ही फंसी रही, फिर परिजनों की मदद से वह वापस सतना पहुंची। मामले की शिकायत सतना थाने में की गई तो सभी को शाहगंज प्रयागराज भेजा गया। जहां उमेश के विरुद्ध मुकदमा लिखे जाने के बाद अब जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि इस मामले में होटल के सीसीटीवी फुटेज से युवक की पहचान हो जाएगी। हालांकि लड़की अभी बहुत घबराई हुई है और बयान नहीं दे पा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+