VIDEO: पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान युवक ने दिखाया काला झंडा, पब्लिक ने पीटा
Prayagraj News, प्रयागराज। लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी जनसभा करने के लिए इलाहाबाद पहुंचे थे। यहां परेड मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने भर्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण का जिक्र कर युवाओं से वोट मांग, तभी एक युवक ने भीड़ में सबसे आगे पहुंचकर पीएम को काला झंडा दिखाया और रोजगार का मुद्दा उठाया। अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई और भाजपा समर्थकों ने युवक की जमकर धुनाई की। कडी मशक्कत व जद्दोजहद के बाद पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड के गुस्से से बचाया और हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस ले गयी।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाला युवक इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के मेजा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक का नाम अंकित है और उसकी उम्र मात्र 17 वर्ष है। अंकित की मानें तो वह बेरोजगारी के मुद्दे पर अपना विरोध जताने आया था और इसलिये काला झंडा लहराया। इस दौरान युवक ने मोदी मुर्दाबाद के नारा लगाया था। तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। उसके कपड़े फट गए और चेहरे शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक बाहर निकाल और इंस्पेक्टर दारागंज के हवाले किया।

पीएम के संबोधन खत्म होने के बाद फिर की पिटाई
युवक को पकडकर सभा स्थल के बाहर पुलिस घेरे में रखा गया था, लेकिन समर्थक उसे लगातार मारने की कोशिश करते रहे। प्रधानमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद तो बाहर निकले युवाओं ने उसे पर फिल हमला बोल दिया और लात-घूसों से पिटाई करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी चोटे आईं।
ये भी पढ़ें:- इलाहाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications