खुशखबरी: 41520 सिपाही भर्ती में नया कट ऑफ जारी, कम नंबर पाने वालों को मिला मौका
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 41520 पदों वाली सिपाही भर्ती से बाहर हो चुके हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने दोबारा से कट ऑफ मार्क्स की सूची जारी की है, जो पहली सूची से काफी नीचे है और अब नई कटऑफ सूची से हजारों नए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिल जाएगा। नए कट ऑफ के लिए दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण 26 दिसंबर से शुरू होगी। दोबारा से निर्धारित किए गए कट ऑफ के अंदर जो अभ्यर्थी आएंगे उनका प्रवेश पत्र 20 दिसंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और वह उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

फिलहाल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कट ऑफ देख सकते हैं। पीडीएफ फाइल के तौर पर कटऑफ की सूची अपलोड की गई है, जिसमें क्रमवार अनारक्षित अनारक्षित वर्गों के कटऑफ निर्धारित किए गए हैं। इन कट ऑफ के सापेक्ष सफल होने वाले उम्मीदवार ही पुलिस भर्ती की अगली परीक्षा यानी फिजिकल के लिए बुलाए जाएंगे।

कैसे देखें कट ऑफ सूची
कट ऑफ सूची देखने के लिए सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं । यहां बिल्कुल बीच में नया लिंक "आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पी0ए0सी0 के पदों पर सीधी भर्ती-2018 की प्रक्रिया के अन्तर्गत (1) अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (2) शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में सूचना" का लिंक दिया गया है । इस लिंक पर क्लिक करें, कट ऑफ सूची डाउनलोड हो जाएगी। कट ऑफ सूची सीधे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिंक - http://uppbpb.gov.in/notice/vig1_20181215_17204866_2.pdf
महत्वपूर्ण जानकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा शुरू की गई इस भर्ती में 41500 पद है । पद के सापेक्ष लिखित परीक्षा में पास हुए 1.5 गुना अधिक अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया था । लेकिन, आधे से अधिक संख्या में परीक्षार्थी फिजिकल टेस्ट नहीं पास कर सके हैं। जिसके कारण कट ऑफ सूची घटाकर अब हजारों अभ्यर्थियों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। यह सभी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास है, लेकिन कटऑफ अधिक होने के कारण इन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए नहीं बुलाया गया था। । कट ऑफ सूची में आने वाले अभ्यर्थियों का अब अभिलेख समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए वेबसाइट पर ही ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
नयी कट ऑफ सूची
अनारक्षित वर्ग - 225.03288 से घटकर 215.58624 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग -216.74240 से घटकर 204.74484 अंक
अनुसूचित जाति - 187.99555 से घटकर 172.94459
अनुसूचित जनजाति -153.31172 से घटकर 135.107
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित - 60.00
भूतपूर्व सैनिक -60
महिला - 181.53222
होमगार्ड्स - 60.00












Click it and Unblock the Notifications