सगाई की खुशी में मातम की गूंज: बेटी और मां पर तेजाब से हमला

बेटी को बचाने के प्रयास में उसकी मां ज्ञान देवी भी उस तेजाबी हमले की चपेट में आ गई। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शालू की हालत नाजुक बताई जा रही है। मालूम हो कि 5 जुलाई को ही शालू की शादी होनी है। ओमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी गई सूचना में शालू के पिता ने बताया है कि
बेटी की शादी का हवाला देते हुए ओमपाल से जब उधार दिए गए 65 हजार रुपये मांगे तो उसने तेजाबी हमला कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार है। लड़की के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपनी जरूरत के लिए एक बीघा जमीन बेची थी। इस दौरान गांव के ही ओमपाल ने अपनी बहन की शादी के लिए उससे 65 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर भी ओमपाल ने यह रकम नहीं लौटाई। बेटी शालू की जरगवां अडऊआ का नगला में शादी तय होने के कारण 27 जून को लग्न व 5 जुलाई की शादी होनी थी। शादी के कारण मैंने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने धमकी देते हुए कहा कि दोबारा रुपये मांगे तो उसके घातक परिणाम होगे।












Click it and Unblock the Notifications