'पति-भतीजे ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, वीडियो वायरल करने की दे रहे धमकी', महिला की पुलिस से गुहार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति और भतीजे पर गंभीर आरोप लगाये है। महिला का आरोप है कि पति और उसके भतीजे ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर मारपीट की। अब पीड़ित महिला एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंची।

Woman made serious allegations against her husband and nephew

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, मामला अलीगढ़ जिले के गांधीपार्क थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। बताया कि गांधीपार्क क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला की शादी 8 जुलाई 2008 को क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुई थी। एक साल बाद ही रुपयों की मांग के लिए ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि दो माह पहले पति ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध किया तो मुंह में कपड़ा बांधकर दुष्कर्म किया। भतीजे ने वीडियो बना लिया।

Woman made serious allegations against her husband and nephew

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला ने जब जेठानी को सारी बात बताई तो ससुरालीजनों ने जान से मारने की धमकी दी। एक अक्टूबर को महिला कमरे में सो रही थी। आरोप है कि एक भतीजा व पति शराब पीकर आए और फिर से दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे महिला जान बचाकर अपने मायके आ गई। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+