UP News: आग बुझाने जा रही थी दमकल, कीचड़ में फंस गया पहिया, मवेशियों का 30 बीघे चारा हुआ राख
UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 30 बीघे चारा जलकर राख हो गया। पशुओं का चारा जलने के बाद गांव के रहने वाले लोगों को पशुओं की चिंता सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क पक्की रहती तो समय से दमकल पहुंच गई होती और आग पर काबू पा लिया गया होता।
दरअसल, यह पूरी घटना अलीगढ़ जनपद के भरियार गांव की है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव के रहने वाले बच्चों सिंह के बेटे की शादी थी। जिसमें गांव के अधिकतर पुरुष और युवक बारात में चले गए थे।

बारात में जाने के बाद किसी समय सिवान में रखे पुआल और बुर्जी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग जब विकराल रूप धारण कर ली उसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव में आ रही थी इसी दौरान सड़क कच्ची होने के चलते पानी भरे दमकल का लोड पाकर सड़क धंस गई और पहिया कीचड़ में फंस गया।
एक तरफ पशुओं का चारा जल रहा था तो दूसरी तरफ दमकल को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। काफी प्रयास के बाद भी दमकल नहीं निकल पाई और करीब 30 बीघे चारा जलकर राख हो गया। रात में ही आग लगने की सूचना मिलने के बाद बारात में गए लोग वापस लौटे लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यदि गांव के लोग रहे होते तो कुछ हद तक चारा बचा लिया गया होता। पशुपालक का कहना है कि लाखों रुपए का चारा जला है और पशुओं के सामने खाने की संकट उत्पन्न हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications